Homeविदेशअमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी की हत्या:19 साल की बेटी के...

अमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी की हत्या:19 साल की बेटी के सामने लुटेरे ने पिता को गोली मारी

अमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी सुरेश पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना 20 अगस्त को टेनेसी राज्य के जैक्सनविले शहर में हुई। फायरिंग के समय सुरेश पटेल की 19 साल की बेटी भी दुकान में मौजूद थी। उसने अपनी आंखों के सामने यह वारदात देखी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, एक नकाबपोश बदमाश पैसे लूटने के इरादे से दुकान में घुसा था। कैश लेने के बाद उसने सुरेश पटेल पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी के दौरान दुकान का एक कर्मचारी भी घायल हुआ था। गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले थे सुरेश पटेल सुरेश पटेल गुजरात के मेहसाणा जिले के आखज गांव के रहने वाले थे। वे लगभग 30 साल से अमेरिका में रह रहे थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सुरेश पटेल ने घटना से सिर्फ 3 दिन पहले ही यह दुकान खरीदी थी। गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गया आरोपी वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, एक नकाबपोश व्यक्ति दुकान में घुसा और कर्मचारियों से कैश की मांग की। पैसे मिलने के बाद उसने कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ग्रे रंग की हुडी, जींस और काले बूट पहन रखे थे। उसके चेहरे पर मास्क था। वारदात के बाद वह सफेद रंग की कार में बैठकर फरार हो गया। पुलिस को इस घटना से जुड़ा CCTV फुटेज मिला है। पुलिस ने लोगों से आरोपी के बारे में जानकारी देने की अपील भी की है। भारतीय मूल के लोंगों पर हुए हमले के चर्चित केस मई 2025 – टेनेसी में परेश प्रिंस पटेल की गैस स्टेशन पर लूट के दौरान गोली मारकर हत्या। सितंबर 2025 – साउथ कैरोलिना में किरण पटेल की लूट के दौरान हत्या। मई 2026 – वर्जीनिया में मेघना पटेल की दुकान के अंदर गोली मारकर हत्या। 2025 में अमेरिका में 14 भारतीयों पर जानलेवा हमले भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा संसद में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय नागरिकों पर सबसे ज्यादा हमले और हिंसा के मामले अमेरिका में दर्ज किए गए हैं। अमेरिका में भारतीयों पर हुए जानलेवा हमलों और हिंसक घटनाओं की संख्या साल 2024 में 11 दर्ज की गई थी। साल 2025 में यह बढ़कर 14 हो गई। इस तरह किसी भी देश में भारतीय नागरिकों पर हुए हमलों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। —————————— यह भी पढ़ें…. अमेरिका में भारतीय इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की: भारत में रह रही गर्लफ्रेंड को शव की फोटो भेजी; जमानत के लिए ₹47 करोड़ देने होंगे अमेरिका में एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उसने पत्नी का गला घोंटकर हत्या की। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here