Homeमध्यप्रदेशजबलपुर-दमोह मार्ग पर बस खाई में पलटी:मिनी ट्रक से टक्कर के बाद...

जबलपुर-दमोह मार्ग पर बस खाई में पलटी:मिनी ट्रक से टक्कर के बाद 40 से अधिक यात्री सुरक्षित

जबलपुर-दमोह मार्ग पर कटंगी बायपास के पास गोविंद धाम के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 40 से अधिक यात्री बाल-बाल बच गए। घटना शनिवार रात 8 से 9 बजे के बीच की है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा एक दोपहिया वाहन चालक को बचाने के प्रयास में सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टक्कर के बाद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। बस और मिनी ट्रक के चालकों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जबलपुर से दमोह जा रही ‘मां वैष्णो देवी’ कंपनी की बस (MP 34 ZC 7100) सामने खड़ी टाटा मिनी ट्रक (MP 20 GA 5947) से टकराई थी। यात्रियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच की जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता चल सके। हादसे के बाद बस कंपनी ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की। सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है और मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here