Homeमध्यप्रदेश1.31 करोड़ के नोटों से सजा उज्जैन का शिव मंदिर:भगवान की मुकुट-माला...

1.31 करोड़ के नोटों से सजा उज्जैन का शिव मंदिर:भगवान की मुकुट-माला और लड़ियां भी नोटों की बनी; 26 फरवरी तक होंगे दर्शन

उज्जैन जिले के बड़नगर स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले के दौरान भगवान शिव का अनोखा श्रृंगार किया गया है। करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से भगवान शिव और मंदिर को सजाया गया है। मंदिर में नोटों की माला, मुकुट और लड़ियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि के बाद मेला लगता है। इस साल मेला 14 फरवरी से शुरू हुआ है, जो 28 फरवरी तक चलेगा। नोटों से किया गया यह विशेष श्रृंगार गुरुवार 26 फरवरी तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रहेगा। देखिए नोटों से सजे मंदिर की 3 तस्वीरें… सात कलाकारों ने तीन दिन में की सजावट मंदिर के पुजारी संदीप पठोर के अनुसार, नोटों की माला, मुकुट और लड़ियों की सजावट तैयार करने में सात कलाकारों की टीम को करीब तीन दिन का समय लगा। कलाकारों ने बड़ी मेहनत और कलात्मक ढंग से नोटों की सजावट कर मंदिर को भव्य रूप दिया है। पिछले 4 सालों से हो रहा है नोटों से श्रृंगार बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में पिछले चार वर्षों से नोटों से विशेष श्रृंगार की परंपरा चली आ रही है। दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान महादेव के इस अनोखे और भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में नोटों से की गई सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। ये खबर भी पढ़ें… 21 लाख के नोट और 15 लाख के आभूषणों से सजा मंदिर का गर्भगृह धार्मिक नगरी उज्जैन में इंदौर गेट चौराहे पर स्थित श्री पूर्णानंद गणपति मंदिर के गर्भगृह और बाहर के हिस्से को 21 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया है। सजावट में 500, 100, 50 और 20 रुपए के नोटों का उपयोग किया गया है। नोटों की लड़ियां बनाई गई हैं, जिन्हें पूरे गर्भगृह और मंदिर परिसर में आकर्षक ढंग से लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here