Homeमध्यप्रदेशजाम घाट पर बस के ब्रेक फेल, घाट पर लटकी:महाराष्ट्र के 51...

जाम घाट पर बस के ब्रेक फेल, घाट पर लटकी:महाराष्ट्र के 51 यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स महेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (कोपरगांव) से 51 यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को लेकर महेश्वर दर्शन के लिए जा रही एक बस के जाम घाट में अचानक ब्रेक फेल हो गए। घाट के खतरनाक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर हादसे की शिकार होने ही वाली थी, लेकिन ड्राइवर ने अपनी समझदारी और हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी को समय रहते संभाल लिया और बड़ा हादसा टल गया। कोपरगांव की यूनिवर्सिटी के 51 छात्र-छात्राओं का दल भ्रमण पर निकला था। ओंकारेश्वर और आईआईटी इंदौर का दौरा करने के बाद छात्र इंदौर से महेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जाम घाट पर अचानक गाड़ी के ब्रेक काम करना बंद कर गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई और गाड़ी घाट की ओर झुकने लगी। हालांकि, ड्राइवर ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए गाड़ी को मोड़कर सुरक्षित रोक लिया। व्यापारी संघ ने भिजवाईं गाड़ियां, सभी सुरक्षित हादसे की खबर मिलते ही मंडलेश्वर व्यापारी संघ के अध्यक्ष भरत राठौड़ ने तुरंत अपनी तीन ‘फोर्स अर्बनिया’ गाड़ियां मौके पर भेजीं। इसके जरिए सभी 51 छात्रों और उनकी शिक्षिका को सुरक्षित मंडलेश्वर पहुंचाया गया। घटना में किसी भी छात्र या टीचर को चोट नहीं आई है। टीचर सीमा ने बताया कि ड्राइवर की तत्परता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी की जान बच गई। खतरनाक जाम घाट पर सही फैसला लेकर 51 जिंदगियां बचाने के लिए ड्राइवर की जमकर तारीफ हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही मंडलेश्वर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस फिलहाल स्थिति को संभाल रही है और मामले की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here