Homeमध्यप्रदेशशिवपुरी में युवती ने युवक को चप्पलों से पीटा:कमलागंज पुलिया पर साथी...

शिवपुरी में युवती ने युवक को चप्पलों से पीटा:कमलागंज पुलिया पर साथी युवक ने पकड़े हाथ, युवती ने की मारपीट

शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलागंज पुलिया के पास मंगलवार शाम एक युवती द्वारा युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती युवक को पहले थप्पड़ और फिर चप्पलों से पीटते हुए दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, युवती पुरानी शिवपुरी क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है, जबकि पीड़ित युवक इमामबाड़ा इलाके का रहने वाला है। बताया गया है कि युवती अपने एक साथी युवक के साथ कमलागंज पुलिया पर पहुंची थी। वहां उन्होंने एक अन्य युवक को रोका। युवती के साथ आए युवक ने कथित तौर पर पीड़ित के हाथ पीछे से पकड़ लिए, जिसके बाद युवती ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। दो तस्वीरों में देखिए मारपीट… थप्पड़ों के बाद चप्पलों से हमला वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवती ने युवक को कई थप्पड़ मारे और इसके बाद चप्पल निकालकर उस पर बरसाने लगी। यह पूरी घटना कुछ देर तक चलती रही। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। इसके बाद युवती अपने साथी के साथ वहां से चली गई। मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। फिलहाल मारपीट के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और न ही इस संबंध में किसी ने अभी तक शिकायत दर्ज कराई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here