Homeमध्यप्रदेशइछावर में दो बच्चों के अपहरण की कोशिश:आरोपियों ने जबरन कार में...

इछावर में दो बच्चों के अपहरण की कोशिश:आरोपियों ने जबरन कार में बैठाना चाहा, भाई-बहन के शोर मचाने पर भागे

सीहोर के इछावर में दो बच्चों के अपहरण का प्रयास विफल हो गया। बच्चों ने अपनी सूझबूझ से खुद को बचा लिया। यह घटना इछावर बस स्टैंड के पास हुई है। सूचना के अनुसार, कोचिंग से घर लौट रहे एक भाई-बहन को कार सवार कुछ लोगों ने जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गए। पीड़ित बच्चों की पहचान यशवी मुकाती और उनके भाई वेदांश मुकाती के रूप में हुई है। वे कल शाम करीब 5 बजे कोचिंग से घर लौट रहे थे। तभी एक सफेद रंग की अल्टो कार उनके पास आकर रुकी। कार सवारों ने बच्चों को घर छोड़ने की पेशकश की, लेकिन जब बच्चों ने मना किया तो उन्होंने उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। वेदांश मुकाती के जोर से चिल्लाने पर कार चालक वहां से भाग निकले। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे परिवार ने प्राप्त कर लिया है। परिवार आज इछावर थाना पुलिस में मामले की लिखित शिकायत दर्ज करा सकता है। इस संबंध में इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि आज सुबह 9:30 बजे तक पुलिस को ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं मिली थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here