अपराधी हमेशा किसी अजनबी के चेहरे में छिपा हो, जरूरी नहीं। कई बार खतरा उसी चेहरे के पीछे छिपा होता है, जिस पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। ऐसी ही कहानी है एक कराटे खिलाड़ी की। एक लड़की, जिसने छोटे शहर से निकलकर खेल की दुनिया में नाम कमाने का सपना देखा था। मेडल जीतने थे, बड़े टूर्नामेंट में खेलना था और एक दिन देश के लिए खेलने का सपना भी था। उसे लगा था कि सही कोच मिल गया तो मंजिल दूर नहीं होगी। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस कोच पर वह अपने खेल और भविष्य का भरोसा कर रही है, वही भरोसा धीरे-धीरे उसके लिए जाल बनता जा रहा है। फिर इस कहानी में एक दूसरा कोच आया। दोनों ने मिलकर उस नाबालिग खिलाड़ी का शोषण किया। करीब पांच साल बाद मामला थाने पहुंचा। क्या हुआ था उस खिलाड़ी के साथ? पढ़िए मध्य प्रदेश क्राइम फाइल का पहला पार्ट… 4 जनवरी 2022 को एक 20 साल की लड़की गुना के कैंट थाने में अपने माता-पिता के साथ पहुंची। उसकी शिकायत ने पुलिस के सामने करीब पांच साल पुरानी कहानी खोल दी।
लड़की ने आरोप लगाया कि दो कोचों ने अलग-अलग जगहों पर उसका शोषण किया। मामला 2017 से शुरू हुआ था, जब उसकी उम्र महज 15 साल थी। कोच ने ऑफर दिया कि ट्रेनिंग ले सकती है उसी टूर्नामेंट में गुना के एक कराटे कोच जगवीर जाटव पहुंचे। उन्होंने सिरी को खेलते देखा। प्रतियोगिता खत्म होने के बाद उन्होंने उससे कहा कि वह अच्छा खेलती है। अगर शहर से बाहर निकलकर आगे बढ़ना चाहती है तो उनकी एकेडमी में आ सकती है। वहां उसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा। अलग-अलग शहरों और यहां तक कि विदेश में भी खेलने का अवसर मिल सकता है। सिरी के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा था। उसने घर जाकर माता-पिता को बताया। कोच ने भी उसके परिजनों से बात की। परिवार ने भरोसा किया और सिरी 2017 में गुना की ताइक्वांडो-कराटे एसोसिएशन में ट्रेनिंग लेने पहुंच गई। कोच के घर रुकती थी, वहीं हुई दूसरे कोच से मुलाकात सिरी का घर दूसरे जिले में था। उसे स्कूल भी जाना होता था। इसलिए सप्ताह में कुछ दिन वह गुना में रुककर ट्रेनिंग करती थी। कई बार वह कोच जगवीर जाटव के घर पर ही रुकती थी। ट्रेनिंग के दौरान उसकी मुलाकात एक दूसरे कोच सचिन भटनागर से हुई। शुरुआत में सब सामान्य था। फिर सचिन उससे नजदीकी बढ़ाने लगा। वह उससे बातें करता, उसकी तारीफ करता और कहता कि वह उसे अच्छी लगती है। सुनसान रास्ते पर ले गया कोच उस दिन ट्रेनिंग देर से खत्म हुई थी। जगवीर वहां से जा चुके थे। सचिन सिरी को जगवीर के घर छोड़ने के लिए अपने साथ ले गया। रास्ते में उसने गाड़ी एक सुनसान इलाके की तरफ मोड़ दी। उसने वहां अपने प्यार का इजहार किया। सिरी ने विरोध किया, लेकिन सचिन ने उसकी बात नहीं मानी और दुष्कर्म किया। शादी का भरोसा… और बढ़ता गया दबाव सचिन ने सिरी को भरोसा दिलाया कि वह उससे प्यार करता है और उससे शादी करेगा। सिरी के लिए यह भरोसा उसके डर के बीच एक सहारा बन गया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर सचिन उसके साथ लगातार शोषण करता रहा। करीब 10-12 दिन बाद सिरी दूसरे खिलाड़ियों के साथ मुंबई टूर्नामेंट में गई। सिरी ने अपनी शिकायत में बताया कि होटल में ठहरने के दौरान भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ। मुंबई से लौटने के बाद उसकी गुना में ट्रेनिंग जारी रही। इसी दौरान सचिन उसे सुनसान जगहों पर ले जाता था और वहां उसके साथ दुष्कर्म करता था। फिर एक दिन सचिन ने सिरी पर जगवीर के साथ संबंध बनाने के लिए भी दबाव डाला। उसने सिरी से कहा कि अगर वह जगवीर के साथ भी संबंध बना ले तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है और वह उससे शादी कर लेगा। रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई दूसरी वारदात इसके बाद सचिन और जगवीर उसे गुना की रेलवे क्रॉसिंग के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। सिरी के आरोप के मुताबिक, वहां सचिन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद जगवीर ने भी उसके साथ जबरदस्ती की। जंगल से होटल तक…कई जगह रेप इसके बाद भी घटनाएं नहीं रुकीं। सिरी के मुताबिक, अलग-अलग टूर्नामेंट के लिए वह उज्जैन, ग्वालियर, विशाखापट्टनम, दिल्ली और मुंबई गई। इन यात्राओं के दौरान होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बीनागंज में करीब 15 दिन के कैंप के दौरान भी दोनों कोच उसके साथ कई बार दुष्कर्म करते रहे। एक तरफ सिरी लगातार ट्रेनिंग कर रही थी। दूसरी तरफ उसके साथ घिनौने खेल का सिलसिला चल रहा था। दूसरी ओर, परिजनों को इसकी भनक तक नहीं थी। दो साल बाद आया विदेश जाने का मौका 2019 में सिरी को ट्रेनिंग सेंटर में आए करीब दो साल हो चुके थे। एक 15-16 साल की लड़की, जो बड़े टूर्नामेंट में खेलने और कराटे में अपना नाम बनाने का सपना लेकर गुना आई थी, अब एक ऐसे जाल में फंस चुकी थी, जिसका अंदाजा उसके परिवार को नहीं था। मलेशिया में आखिर क्या हुआ? मलेशिया पहुंचने तक सिरी के लिए खेल और कोच उसकी जिंदगी का अहम हिस्सा थे। लेकिन इस टूर के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने उसके भीतर का भरोसा पूरी तरह तोड़ दिया।
क्या हुआ था मलेशिया में? क्या इसी घटना के बाद सिरी ने कराटे छोड़ने का फैसला किया? क्या दोनों कोचों के अलावा इस कहानी में कोई तीसरा नाम भी था?
और सबसे बड़ा सवाल-
सिरी की शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच में क्या सच्चाई सामने आई?
मध्य प्रदेश क्राइम फाइल के पार्ट-2 में पढ़िए- मलेशिया टूर के बाद क्या हुआ और कैसे खुली इस पूरे मामले की परतें… ये भी पढ़ें… सनकी कातिल…अलग-अलग शहरों में लगातार की हत्याएं, क्राइम फाइल्स पार्ट-1 मध्य प्रदेश क्राइम फाइल में आज कहानी उस कातिल की, जिसने प्रदेश के कई शहरों में ज्वेलर्स और कारोबारियों में दहशत फैला दी थी। सतना, पन्ना, इंदौर, ग्वालियर और भोपाल में हुई वारदात का तरीका एक जैसा था। अचानक हमला, गोली या चाकू से वार, कुछ ही सेकंड में हत्या और फिर मौके से फरार। पढ़ें पूरी खबर… 7 हत्याएं कबूलीं…बिल्ली के रास्ता काटने पर कई मर्डर टाले, क्राइम फाइल्स पार्ट-2 मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स के पहले पार्ट में आपने पढ़ा था कि कैसे एमपी के 5 शहरों में एक अज्ञात कातिल ने दहशत फैला दी थी। साल 2010 में इंदौर में डॉक्टर और उसके कंपाउंडर के डबल मर्डर से शुरू हुआ वारदातों का सिलसिला करीब डेढ़ साल तक चला। पढ़ें पूरी खबर…
