Homeमध्यप्रदेशभास्कर समाधान का असर...नाली गंदगी और जलभराव से मिली राहत:पार्षद मनोज राठौर...

भास्कर समाधान का असर…नाली गंदगी और जलभराव से मिली राहत:पार्षद मनोज राठौर बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड 13 के पार्षद मनोज राठौर बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 13 के टीला जमालपुरा स्थित शॉपिंग सेंटर के पास पार्क में गंदगी और नाली जाम होने की समस्या को लेकर संतोष शिवहरे ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि नाली भरी होने से गंदा पानी जमा था और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 13 के पार्षद मनोज राठौर ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान नारिला शंकरी: 15 साल से अधूरा पड़ा गड्ढा हुआ ठीक नारिला शंकरी क्षेत्र में महेश राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नर्मदा लाइन के लिए खोदा गया गड्ढा करीब 15 साल से नहीं भरा गया है। यहां से स्कूल के बच्चों और लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 66 के पार्षद जीत राजपूत ने मामले पर संज्ञान लिया और सड़क को आवागमन के लायक कराया। बिजली, कचरा, सीवेज और सड़क की समस्याओं से परेशान भोपालवासी न्यू मिनाल रेजीडेंसी: दो दिन से बिजली की समस्या, रहवासी परेशान न्यू मिनाल रेजीडेंसी निवासी ने शिकायत दर्ज कराई है कि घर पर पिछले दो दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार बारिश के कारण डीपी में पानी भरने से शॉर्ट सर्किट की स्थिति बन रही है और घर की लाइट बार-बार आ-जा रही है। वार्ड 13: भगत सिंह चौक पर कचरा, बीमारी का खतरा वार्ड 13 के भगत सिंह चौक मुख्य मार्ग पर कचरा डाले जाने की शिकायत नवीन सोनी ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे कचरा जमा होने से रहवासियों को परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। गांधी नगर: सड़क के बीच खुला चैंबर, हादसे का खतरा गांधी नगर निवासी सौरभ विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि मुख्य रास्ते पर चैंबर का ढक्कन लंबे समय से खुला पड़ा है। बारिश के दौरान यहां समस्या और बढ़ जाती है। रात में वाहन चालकों को खुले चैंबर के कारण परेशानी होती है और हादसे का खतरा बना रहता है। सुल्तानाबाद: सरकारी क्वार्टर के पास कचरा और टूटे चैंबर से परेशानी सुल्तानाबाद स्थित सरकारी क्वार्टर क्षेत्र की प्रियंका जाटव ने शिकायत दर्ज कराई है कि सरकारी क्वार्टर के पास सड़क पर कचरा फेंका जा रहा है। यहां चैंबर भी टूटे हुए हैं और सड़क पर गड्ढे हैं। नए फ्लैट्स के निर्माण के चलते आसपास की सड़क भी खराब हो गई है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here