नर्मदापुरम पहुंचे टी राजा ने सोनिया गांधी को लेकर कहा कि ये इटली की पैदाइश हैं। भारतीय संस्कृति के बारे में नहीं जानतीं। जिन्हें वंदे मातरम राष्ट्रगान के बारे में नहीं पता वो लोग क्या ही इसका सम्मान करेंगे। राष्ट्रीय हिंदू नेता एवं तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह सोमवार को नर्मदापुरम पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय जेल पहुंचकर मॉब लिंचिंग मामले में सजा काट रहे 14 गौक्षकों से मुलाकात की। उनसे मिलने के बाद टी राजा ने मीडिया से चर्चा करते हुए सोनिया गांधी पर कटाक्ष किया। इतना ही नहीं उन्होंने गौरक्षकों के लिए भी अपना पक्ष रहा। उन्होंने कहा सजा काट रहे गौ रक्षकों को न्याय दिलाने के लिए हम उच्च कोर्ट जाएंगे और सभी को जेल से बाहर लाएंगे। उन्होंने कहा कि वह उनके और उनके परिवार साथ तन, मन और धन से खड़े हैं। कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम के अपमान से जुड़ मामला
स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में हुए वंदे मातरम के कथित अपमान के मुद्दे को लेकर टी राजा सिंह ने अपनी पक्ष रहा। उन्होंने सोनिया गांधी को लेकर कहा कि इनके बारे में क्या बात करें, ये देश के थोड़ी है। जिनको भारतीय संस्कृति के बारे में पता नहीं, जिनको वंदे मातरम, राष्ट्रगान के बारे में पता नहीं, वो लोग क्या वंदे मातरम, राष्ट्रगान का सम्मान करेंगे। यह इटली की पैदाइश हैं। इन पर विश्वास न ही करें तो बेहतर होगा। वंदे मातरम गीत का कोई विरोध, उल्लंघन करता है तो उस पर कार्रवाई हो, ऐसा प्रावधान बना हुआ है। फिर चाहे कितना बड़ा नेता हो, सभी पर कार्रवाई होना चाहिए। ऐसा मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करता हूं। जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई, वो चंदा का हिसाब मांग रहे
अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी के मामले पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्पष्ट कर चुके हैं कि मामले में जो भी दोषी होगा, वो चंदा चोर बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई, राम मंदिर पर जेसीबी चलवाया, वो चंदा चोरी का हिसाब मांग रहे। उनसे पूछना चाहुंगा कि राम मंदिर निर्माण के लिए कितना चंदा दिया है। सीजेपी को बढ़ावा देने में विदेशी ताकतों का जोर
सीजेपी के आंदोलन को लेकर टी राजा सिंह ने कहा कि देश का युवा सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन विदेशी ताकतें युवाओं को बरगलाने का प्रयास कर रही हैं। सीजेपी के माध्यम से युवाओं को गलत दिशा में बढ़ावा देने के काम में विदेशी ताकतों का हाथ है। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री मोदी के नक्शे कदम पर चलने और राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की।
