Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में तीन साइबर ठगी में लाखों की चपत:फर्जी एप, खिलौने और...

जबलपुर में तीन साइबर ठगी में लाखों की चपत:फर्जी एप, खिलौने और रिफंड के नाम पर बनाया शिकार

जबलपुर में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जालसाजों ने नए तरीकों का इस्तेमाल कर तीन लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने तीनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला रांझी थाना क्षेत्र का है, जहां 66 वर्षीय राजेश कुमार सिंह को ‘सीनियर सिटीजन कार्ड’ अप्रूव होने का झांसा दिया गया। ठग ने व्हाट्सएप पर एक फर्जी फॉर्म भेजकर डाउनलोड करवाया और वेरिफिकेशन के नाम पर यूपीआई पिन डलवाकर उनके पीएनबी बैंक खाते से 49,484 रुपए निकाल लिए। रांझी पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। इंस्टा में खिलौना कार देखना पड़ा भारी ठगी की दूसरी घटना खितौला थाना क्षेत्र के झिंगरई गांव में हुई। पीड़ित विनय कुमार इंस्टाग्राम पर बच्चों के लिए खिलौने वाली कार देख रहे थे। अज्ञात जालसाज ने व्हाट्सएप पर गाड़ियों की तस्वीरें भेजकर उनसे पहले 2,500 रुपए की बुकिंग रकम ली। इसके बाद पेमेंट फंसने और ट्रांसफर फेल होने का बहाना बनाकर अलग-अलग यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबरों पर कुल 34,116 रुपए और ऐंठ लिए। खितौला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 319(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। फ्लिपकार्ट रिफंड के नाम पर की ठगी तीसरी वारदात गोरखपुर थाना अंतर्गत कटंगा क्षेत्र से सामने आई है। सोनम मालवीय नामक महिला फ्लिपकार्ट से कुछ रिफंड का इंतजार कर रही थीं। 12 अगस्त को एक अज्ञात ठग ने उन्हें फोन और व्हाट्सएप कॉल करके खुद को रिफंड प्रोसेस करने वाला प्रतिनिधि बताया। बातों में उलझाकर उसने पीड़िता का मोबाइल फोन हैक कर लिया और कटंगा स्थित एसबीआई खाते से 94,996 रुपए निकाल लिए। गोरखपुर थाना पुलिस ने इस मामले में धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here