Homeमध्यप्रदेशमुरैना में थाने में युवक ने ब्लेड से गर्दन-कलाई काटी:दोनों जगह 10-10...

मुरैना में थाने में युवक ने ब्लेड से गर्दन-कलाई काटी:दोनों जगह 10-10 टांके लगे; छेड़छाड़ की शिकायत पर लाया गया था

मुरैना की शहर कोतवाली क्षेत्र में लड़की को परेशान करने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस शनिवार को युवक को थाने लेकर आई। यहां पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर बेंच पर बैठा रखा था। इसी दौरान युवक ने कथित तौर पर ब्लेड से अपनी गर्दन और हाथ की कलाई काट ली। अचानक हुई घटना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे कैदी वार्ड में भर्ती कर दिया। घायल युवक की पहचान छोटू उर्फ नरेंद्र शर्मा, निवासी वनखंडी रोड क्षेत्र, मुरैना के रूप में हुई। आरोप है कि छोटू पिछले कुछ दिनों से एक लड़की को परेशान कर रहा था। लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस उसे थाने लेकर आई थी। कोतवाली पुलिस की बड़ी लापरवाही
कोतवाली पुलिस युवक को थाने पूछताछ के लिए लाई। लेकिन उसे अंदर लेकर हवालात वाले कमरे में बेंच पर बैठाया दिया। इसी दौरान उसने कथित तौर पर कहीं से ब्लेड का इंतजाम किया और अपनी गर्दन व हाथ की कलाई पर वार कर लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे खून से लथपथ देखा तो तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन सवाल अभी भी यही कि उसके पास ब्लेड कहां से आई? कैदी वार्ड में भर्ती
डॉक्टरों ने उसकी गर्दन और कलाई पर करीब 10-10 टांके लगाए हैं। उपचार के बाद उसे अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती किया गया है। फिलहाल युवक की हालत ठीक है। मामले में पक्ष जानने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी टीआई अमित भदौरिया से दैनिक भास्कर संवाददाता ने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here