Homeमध्यप्रदेशपन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर कार डिवाइडर पर चढ़ी:100 मीटर तक घिसटती रही, चालक...

पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर कार डिवाइडर पर चढ़ी:100 मीटर तक घिसटती रही, चालक सुरक्षित; बड़ा हादसा टला

पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर शनिवार, 15 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। अत्यधिक स्पीड के कारण हुए इस हादसे में एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर पर चढ़ने के बाद भी वह लगभग 100 मीटर तक घिसटती रही। गनीमत रही, इस घटना में कार चालक सुरक्षित बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद, कार को डिवाइडर से सुरक्षित रूप से सड़क पर उतारा जा सका। स्थानीय निवासी राहुल रजक और राकेश शर्मा ने बताया कि इस मार्ग पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस संबंध में सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यहां पर संकेतक-बोर्ड और लाइट लगाई जानी चाहिए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here