एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों का रोज ड्रग टेस्ट होगा। दोनों एयरलाइंस ने यह जांच आज से शुरू करने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, इसमें यह भी जांच होगी कि किसी पायलट ने प्रतिबंधित दवाओं या नशीले पदार्थों का इस्तेमाल तो नहीं किया है। दोनों एयरलाइंस में 5 हजार से ज्यादा पायलट हैं। पिछले हफ्ते फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के एक पायलट का ड्रग टेस्ट पीजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया। दरअसल, इस फ्लाइट के भुवनेश्वर से गुजरते समय अचानक टर्बुलेंस जैसे हालात बने और यह करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। जिससे यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद एक पायलट के दो ड्रग्स टेस्ट हुए थे। दोनों टेस्ट पॉजिटिव थे। दूसरे में गांजा पीने की पुष्टि हुई थी। फ्लाइट के पैसेंजर ने आरोप लगाया था कि पायलट नशे में था। एयरलाइंस ने कहा- भरोसा जीतने के लिए कदम दोनों एयरलाइंस ने पायलटों से कहा है कि मौजूदा नियमों के तहत प्रतिबंधित सभी नशीले पदार्थों और दवाओं की जांच की जाएगी। पायलटों का टेस्ट गुरुग्राम की अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान होगा। इसके अलावा फ्लाइट के बाद ब्रीफिंग सेंटर, एयरलाइंस के ऑफिस और संबंधित बेस पर भी टेस्ट किए जाएंगे एयरलाइंस ने कहा कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और उनका भरोसा बनाए रखने के लिए उठाया गया है। एविएशन सेक्टर में पायलटों के लिए अनिवार्य मेडिकल टेस्ट ड्रग टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के खिलाफ कार्रवाई
