Homeमध्यप्रदेशउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग शुरू:11 स्लॉट में...

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग शुरू:11 स्लॉट में चुन सकेंगे समय, शीघ्र दर्शन के लिए देने होंगे 300 रुपए

महाकाल मंदिर परिसर में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट 17 अगस्त को रात 12 बजे खुलेंगे। इसी दिन श्रावण माह का तीसरा सोमवार है और भगवान महाकाल की सवारी भी निकलेगी। इस संयोग के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है। नागचंद्रेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इसके लिए श्रद्धालुओं को 300 रुपए शुल्क देना होगा। वेबसाइट पर मोबाइल नंबर डालकर चुन सकेंगे समय शीघ्र दर्शन के लिए श्रद्धालु महाकाल मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल नंबर डालकर पहले पासवर्ड बनाएंगे। इसके बाद रात 12 बजे से अगले 24 घंटे के लिए 11 अलग-अलग स्लॉट दिखाई देंगे। श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट चुनकर शीघ्र दर्शन की बुकिंग करा सकेंगे। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। 50 रुपए बढ़ा शुल्क, लंबी लाइन से राहत नागचंद्रेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन के लिए अब तक 250 रुपए शुल्क लगता था। इस बार पहली बार इसे बढ़ाकर 300 रुपए किया गया है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं को लंबी लाइन की परेशानी से बचाने के लिए समय के स्लॉट की व्यवस्था की है। श्रद्धालु बुक किए गए समय के अनुसार दर्शन कर सकेंगे। गेट-5 से प्रवेश, टिकट का प्रिंट आउट जरूरी महाकाल मंदिर की सहायक प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि शीघ्र दर्शन टिकट का प्रिंट आउट साथ लाना अनिवार्य है। शीघ्र दर्शन के लिए हरसिद्धि पाल से बड़ा गणेश गली होते हुए गेट नंबर-5 से प्रवेश निर्धारित किया गया है। बता दें की दिर परिसर में मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेंगे। श्रद्धालुओं को निर्धारित समय और प्रवेश द्वार का पालन करने के लिए कहा गया है। टिकट केवल आधिकारिक वेबसाइट से बुक करने और किसी अनधिकृत व्यक्ति से संपर्क न करने की अपील की गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here