नीमच | हरियाली अमावस्या पर बुधवार को शहर के प्राचीन श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया। ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्तों आना शुरू हो गया था। यह सिलसिला देर रात तक चला। गर्भगृह को 5 क्विंटल हरे फूल-पत्तियों से बंगला स्वरूप में सजाया और भोलेनाथ का बाबा बर्फानी अमरनाथ के रूप में शृंगार किया। मंदिर परिसर स्थित तीनों बगीचों में भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने परिवार सहित झूलों का आनंद लेने के साथ पिकनिक भी मनाई।
