Homeमध्यप्रदेशछलनी हुईं भोपाल की सड़कें...राहगीरों की मुसीबत बढ़ी:3 दिन की बारिश में...

छलनी हुईं भोपाल की सड़कें…राहगीरों की मुसीबत बढ़ी:3 दिन की बारिश में ही उखड़ी; अटल पथ, लिंक रोड नंबर-2 भी खस्ताहाल

राजधानी भोपाल की सड़कें 3 हुई बारिश भी सहन नहीं कर पाई और छलनी हो गई है। अटल पथ, लिंक रोड नंबर-2, एमपी नगर, न्यू मार्केट, रोशनपुरा हो या कॉलोनियों की अंदरूनी सड़कें, सभी खस्ताहाल है। कहीं डामर उखड़ गया है तो कहीं बड़े-बड़े गड्‌ढे हो गए हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने जिम्मेदारों से क्वॉलिटी पर सवाल करते हुए प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। भोपाल में मध्य प्रदेश के दूसरे सबसे लंबे ब्रिज डॉ. अंबेडकर (जीजी) फ्लाईओवर की सड़क से सरिए भी झांकने लगे हैं। यह फ्लाईओवर करीब 154 करोड़ रुपए की लागत से बना है, लेकिन तीन दिन लगातार हुई बारिश सहन नहीं कर पाया। यही हाल राजधानी की दूसरी सड़कों के भी है। पुराने शहर के अंदरूनी इलाकों की सड़कें ठीक हालत में नहीं है। अशोका गार्डन, कैलाश नगर, सेमरा, शिव नगर, अयोध्या बायपास, पटेल नगर, आनंद नगर, अरेड़ी, राजीव नगर, ऐशबाग, बाग उमराव दूल्हा समेत कई इलाकों में सड़कों से डामर गायब हो गया है। अशोका गार्डन में तो सड़क का हर 50 मीटर का टुकड़ा जर्जर हालत में है। मुख्य सड़कों की हालत भी ठीक नहीं 7 तस्वीरों में देखिए जर्जर सड़कों के हाल…
कोलार की अंदरूनी सड़कों पर भी गुस्सा, कांग्रेसियों ने कहा- जनप्रतनिधि गुमशुदा
कोलार रोड स्थित वार्ड-82 कीअंदरूनी सड़कों की स्थिति भी ठीक नहीं है। इसे लेकर मंगलवार को कोलार कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। सड़क के फोटो और वीडियो जारी करते हुए कोलार कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने बताया, सर्वधर्म बी सेक्टर की इस मुख्य सड़क पर इतने सारे गड्ढे हो चुके हैं कि सड़क नजर ही नहीं आ रही है और और नगर निगम अधिकारियों से कई बार बोलने के बाद भी इसे सुधारने के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया। राठौड़ ने बताया, सर्वधर्म बी सेक्टर की गड्‌ढों से भरी मुख्य सड़क के हालात इतने खराब है कि इसमें लोगों की गाड़ियां फंस रही हैं। मंगलवार को भी एक कार फंस गई। वर्तमान में जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी दोनों ही गायब है। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल की VIP रोड-मिनाल की सड़कें तालाब बन गईं राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे में करीब 7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इस सीजन में पहली बार इतना पानी गिरा। वहीं, साल 2025 में पूरे अगस्त महीने में गिरे 5 इंच से 2 इंच ज्यादा है। राहत लेकर आई बारिश आफत भी बन गई। पुराने शहर के 50 से ज्यादा इलाके जलमग्न हो गए। बैरसिया रोड बंद हो गया। कई पेड़ भी गिरे। वीआईपी रोड और मिनाल क्षेत्र की सड़कें तालाब बन गईं।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here