Homeमध्यप्रदेशटॉप 100 SP में MP के 3 आईपीएस:फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण...

टॉप 100 SP में MP के 3 आईपीएस:फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में समीर सौरभ, संपत उपाध्याय और श्रद्धा तिवारी का नाम

देश के टॉप 100 पुलिस अधीक्षकों की सूची में एमपी के 3 आईपीएस अफसर सिलेक्ट हुए हैं। ये अफसर एसपी मुरैना रहे समीर सौरभ, एसपी जबलपुर संपत उपाध्याय और डीसीपी भोपाल मुख्यालय श्रद्धा तिवारी हैं। फेम इंडिया- एशिया पोस्ट ने देशभर के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची जारी की है। इसमें एमपी के इन आईपीएस अफसरों को चुना गया है। टॉप अफसरों के सिलेक्शन में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था में सुधार, जनमित्र पुलिसिंग, नेतृत्व एवं नवाचार, जवाबदेह एवं पारदर्शी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता, सजगता एवं संकट प्रबंधन, व्यवहार कुशलता एवं जनसंपर्क, विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व्यक्तियों की राय तथा मीडिया और सार्वजनिक छवि जैसे प्रमुख मानकों को ध्यान में रखा गया। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर किए गए इस सर्वेक्षण का उद्देश्य उन पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व और कार्यों को पहचान देना है, जिन्होंने प्रभावी कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनोन्मुख पुलिसिंग और संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से अपने क्षेत्रों में सुरक्षा एवं जनविश्वास का वातावरण मजबूत करने में भूमिका निभाई है। जिला पुलिस का नेतृत्व करने वाले अधिकारी चाहे वे एसपी, एसएसपी, डीसीपी, पुलिस कमिश्नर अथवा समकक्ष पद पर हों, कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, साइबर एवं संगठित अपराध से मुकाबला, यातायात प्रबंधन तथा आपात और संकट की परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यशैली ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला फेम इंडिया के संपादक धीरज कुमार ने कहा कि फेम इंडिया हर वर्ष ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों और जनसेवकों के कार्यों को सामने लाने का प्रयास करता है, जिन्होंने अपनी कार्यशैली और नेतृत्व से समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। इसी क्रम में इस वर्ष देशभर में प्रभावी पुलिस नेतृत्व का प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का चयन किया गया है। सर्वेक्षण के प्रथम चरण में फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों, प्रशासनिक स्रोतों, मीडिया रिपोर्टों, विशेषज्ञों की राय, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचनाओं तथा क्षेत्रीय स्तर से प्राप्त फीडबैक के आधार पर देश के 100 प्रमुख पुलिस अधिकारियों की पहचान की। चयन में इन मानकों का रखा ध्यान चयन के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था में सुधार, जनमित्र पुलिसिंग, नेतृत्व एवं नवाचार, जवाबदेह एवं पारदर्शी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता, सजगता एवं संकट प्रबंधन, व्यवहार कुशलता एवं जनसंपर्क, विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व्यक्तियों की राय तथा मीडिया और सार्वजनिक छवि जैसे प्रमुख मानकों को ध्यान में रखा गया। टॉप 25 SP की स्पेशल सूची भी आएगी फेम इंडिया के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंह ने कहा कि यह सर्वेक्षण एक सतत प्रक्रिया है और अधिकारियों के कार्यों एवं प्रदर्शन का मूल्यांकन आगे भी जारी रहेगा। इसी अध्ययन के अगले चरण में चयनित 100 अधिकारियों में से देश के टॉप 25 पुलिस कप्तानों की विशेष सूची तैयार की जाएगी। इन शीर्ष 25 अधिकारियों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे इस सर्वेक्षण को अधिक व्यापक और बहुआयामी बनाने के लिए एशिया पोस्ट का सहयोग लिया है। राज्यवार 100 पुलिस कप्तानों की सूची AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर ) आंध्र प्रदेश असम–मेघालय बिहार छत्तीसगढ़ गुजरात हरियाणा हिमाचल प्रदेश झारखंड कर्नाटक केरल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र मणिपुर–त्रिपुरा नागालैंड ओडिशा पंजाब राजस्थान सिक्किम तमिलनाडु तेलंगाना उत्तर प्रदेश उत्तराखंड पश्चिम बंगाल

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here