मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्पेशल ब्रांच के प्रधान आरक्षक ने फांसी लगा ली थी। हेड कॉन्स्टेबल की लाश के पास सुसाइड नोट मिला था, जिसमें लिखा- ट्रांसफर नहीं होने से डिप्रेशन में था। अपनी तकलीफ भोपाल के अफसरों को कई बार बताई, लेकिन किसी ने मेरी पीड़ा नहीं सुनी। आज मंगलवार को खरगोन से उनके परिजन सिंगरौली पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद वे अंतिम संस्कार के लिए खरगोन रवाना हो गए। बेटे ने कहा- पहले पता होता तो समझाते परिवार के अनुसार, राकेश गंगेले अपने तबादले को लेकर काफी परेशान थे। उनका घर खरगोन से करीब एक हजार किलोमीटर दूर सिंगरौली में था। शनिवार को उन्होंने अपने बेटे अक्षय से फोन पर बात की थी और राखी पर घर आने का वादा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि इतनी दूरी पर रहना उन्हें अच्छा नहीं लगता और जल्द ही उनका ट्रांसफर हो जाएगा। बेटे अक्षय ने बताया कि उनके पिता ट्रांसफर न होने से चिंतित रहते थे। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पहले से पिता के ऐसे कदम उठाने का आभास होता, तो परिवार उन्हें समझाने और रोकने का प्रयास करता। सुसाइड नोट में ट्रांसफर नहीं होने से परेशान दरअसल, मृतक की पहचान हेड कॉन्स्टेबल राकेश गंगले (35) के रूप में की गई है। राकेश गंगले बैढ़न के स्पेशल ब्रांच (SB) शाखा में पदस्थ थे। सोमवार रात ऑफिस के कमरे में फंदे पर लटकी लाश मिली है। MP में ट्रांसफर नहीं होने से कर्मचारी परेशान हैं। कई जगह तलाक हो गए हैं। कई महिला कर्मचारियों के पति बोल रहे हैं कि नौकरी छोड़ दो। मजदूरी कर लेगें। सुसाइड नोट के अनुसार, राकेश गंगले ने लिखा कि सिंगरौली और खरगोन के बीच करीब एक हजार किलोमीटर की दूरी है। परिवार से दूर रहने के कारण वे अपने गृह जिले या उसके आसपास पदस्थ होना चाहते थे। इसी के लिए उन्होंने कई बार पुलिस मुख्यालय भोपाल के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी। ट्रांसफर का अनुरोध किया था। बड़े भाई एएसआई के पद पर इंदौर में तैनात आरक्षक अपने परिवार में तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई दिलीप गंगेले पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर इंदौर में तैनात हैं, जबकि छोटे भाई अशोक खरगोन में सरकारी शिक्षक हैं। राकेश के परिवार में उनकी पत्नी मंजुला, बड़ी बेटी मेघा और बेटा अक्षय शामिल हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये खबर भी पढ़े… ट्रांसफर नहीं होने पर हेड कॉन्स्टेबल ने लगाई फांसी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्पेशल ब्रांच के प्रधान आरक्षक ने फांसी लगा ली। हेड कॉन्स्टेबल की लाश के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा- ट्रांसफर नहीं होने से डिप्रेशन में था। अपनी तकलीफ भोपाल के अफसरों को कई बार बताई, लेकिन किसी ने मेरी पीड़ा नहीं सुनी। पढ़े पूरी खबर…
