मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया के कारण दो दिन तक सीजन का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहा। इसका सबसे ज्यादा असर भोपाल में देखने को मिला, जहां 24 घंटे में करीब 7 इंच बारिश हुई। कई कॉलोनियों में पानी भर गया और सड़कें जलमग्न हो गईं। नदियां और नाले उफान पर आ गए, जिससे कई रास्तों पर आवाजाही बंद करनी पड़ी। सीहोर, शाजापुर, विदिशा, मंडला और राजगढ़ में भी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। राजगढ़ के ब्यावरा में रेलवे अंडरपास में पानी भरने से 25 गांवों का संपर्क टूट गया। विदिशा में बाढ़ के पानी में 17 लोग फंस गए। राजगढ़ में नाले में ईको वैन बह गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। बारिश का दौर कई इलाकों में रात तक जारी रहा। प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही। भोपाल और आगर-मालवा में बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। देखिए प्रदेश में बारिश की तस्वीरें… लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…
