भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 47 की पार्षद गिरजा राजेश खटीक बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 47 के पंचशील नगर, बिस्वास गली निवासी मनोज सिंह ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सेंट मैरी स्कूल के पीछे लंबे समय से गटर का पानी बह रहा था। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। शिकायत सामने आने के बाद आज की ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद गिरजा राजेश खटीक ने मामले का संज्ञान लिया और मौके पर सफाई व मरम्मत का काम कराया। समाधान की पुष्टि भी पार्षद ने एप पर की, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान कृषक नगर: गंदे पानी की समस्या हुई दूर
वार्ड 75 के कृषक नगर निवासी डॉ. राजेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गंदगी और पीने के पानी को लेकर समस्या बनी हुई थी। शिकायत पोस्ट होने के बाद पार्षद रीता विश्वकर्मा ने संज्ञान लेकर क्षेत्र में सफाई कराई। समाधान की पुष्टि पार्षद ने एप पर की। कचरा, स्ट्रीट लाइट और जलभराव से परेशान भोपालवासी गांधी नगर: मार्केट में रोज जमा होता कचरा, राहगीर परेशान वार्ड 1 के गांधी नगर निवासी जितेन ने शिकायत दर्ज कराई है कि सड़क पर रोज कचरा जमा रहता है और समय पर उठाया नहीं जाता। इससे दुकानदारों और बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। शिकायतकर्ता ने यह समस्या पोस्ट करते हए समाधान की मांग की है। त्रिलंगा: खुली नाली से जलभराव, चलना हुआ मुश्किल वार्ड 51 के त्रिलंगा मेन रोड निवासी राजेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि मॉल के सामने नाली का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। कई जगह नाली खुली होने से पानी जमा रहता है और हादसे का खतरा बना हुआ है। शिरडीपुरम: बंद स्ट्रीट लाइट से अंधेरा, रहवासी परेशान
वार्ड 82 के शिरडीपुरम कॉलोनी के निवासी ने शिकायत दर्ज कराई है कि अल्टीमेट जाने वाली मेन रोड की स्ट्रीट लाइट बंद है। सड़क पर काम चलने और मोड़ होने के कारण अंधेरे में हादसे और चोरी का खतरा बना हुआ है। बागमुगलिया: चोक चैंबर से जाम हो रही नालियां, फैली गंदगी वार्ड 53 के अरण्या एन्क्लेव, बागमुगलिया निवासी मुकेश गौर ने शिकायत दर्ज कराई है कि निर्माण सामग्री के कारण मेन रोड का चैंबर पिछले महीने से चोक है। गंदा पानी कॉलोनी और मंदिर के आसपास जमा हो रहा है और घरों की बोरिंग में भी पहुंच रहा है। शिकायत के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के अलग-अलग हिस्सों की समस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और जनसमस्याओं का जल्द समाधान हो सके।
