Homeमध्यप्रदेशफॉर्च्यूनर और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत:सतवास-पुनासा रोड पर...

फॉर्च्यूनर और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत:सतवास-पुनासा रोड पर हादसा, टक्कर के बाद कार खेत में जा उतरी

सतवास-पुनासा रोड पर बाईजगवाड़ा के पास सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर भी सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा घुसी। मृतकों में से एक की पहचान नीतेश डाबर के रूप में हुई है, जो पुनासा तहसील के एक गांव का निवासी बताया जा रहा है। दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही सतवास पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सतवास अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे खेत में जा उतरी। वाहन के संबंध में पप्पू खटिक का नाम सामने आया है। दुर्घटना के समय फॉर्च्यूनर चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस चालक को मेडिकल जांच के लिए सतवास ले गई है। मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सतवास पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। खबर लिखे जाने तक मृतकों के परिजनों के सतवास पहुंचने की जानकारी नहीं मिली थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here