Homeमध्यप्रदेशMP पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी:डीजीपी बोले-20 हजार पद...

MP पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी:डीजीपी बोले-20 हजार पद खाली मिले; CM का ऐलान- SISF की 3 बटालियन बनेंगी

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी भर्ती की तैयारी है। भोपाल में आयोजित पुलिस विभाग के नवीन भर्ती एवं पदोन्नति आभार समारोह में डीजीपी कैलाश मकवाना ने बताया कि वर्ष 2026 में पुलिस विभाग के 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी मिली है। डीजीपी ने कहा कि विभिन्न संवर्गों में 14,704 अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है। पुलिस बैंड और एफएसएल की भर्तियां अगले चरण में हैं। फिलहाल 9,751 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिस बल को मजबूत करने के लिए भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। CM बोले- ‘20 हजार से ज्यादा लोग बिना प्रमोशन रिटायर हुए’ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विभागीय और तकनीकी कारणों से लंबे समय तक पदोन्नतियां अटकी रहीं। उन्होंने कहा, 20 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। मुझे इसका मलाल है कि कई पुलिसकर्मियों को उनके कार्यकाल में पदोन्नति नहीं मिल सकी। अब पदोन्नति का रास्ता खुल गया है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। ‘गृह विभाग मेरे पास है, इसलिए ज्यादा ध्यान देता हूं’ मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह विभाग की जिम्मेदारी उनके पास है, इसलिए वे इस विभाग पर विशेष ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को मजबूत करने के लिए भर्ती, पदोन्नति और नए पदों की स्वीकृति आगे भी जारी रहेगी। सीएम की घोषणा- MP में SISF की 3 बटालियन बनेंगी मुख्यमंत्री ने बताया कि जुलाई 2026 में पुलिस विभाग के 58 संवर्गों के 27,534 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति** दी गई है। इनमें 30 रक्षित निरीक्षक उप पुलिस अधीक्षक बने हैं। उन्होंने राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (SISF) की तीन बटालियन गठित करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि एक बटालियन खंडवा में बनाई जाएगी, जबकि अन्य दो के स्थान बाद में तय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एसआईएसएफ में बैगा, भारिया और सहरिया समुदायों की अलग-अलग कंपनियां गठित की जाएंगी, ताकि इन समुदायों के युवाओं को रोजगार और सुरक्षा बल में प्रतिनिधित्व मिल सके। डीजीपी बोले- ‘8 साल से SI-सूबेदार की भर्ती नहीं हुई थी’ डीजीपी कैलाश मकवाना ने बताया कि दिसंबर 2024 में पदभार संभालने के बाद हुई समीक्षा में पुलिस विभाग में करीब 20 हजार पद रिक्त पाए गए। उन्होंने कहा, सब इंस्पेक्टर और सूबेदार जैसे महत्वपूर्ण पदों पर करीब आठ साल से भर्ती नहीं हुई थी। इन पदों की रिक्तियों का असर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर पड़ रहा था। डीजीपी ने बताया कि भर्ती नियमों से जुड़ी आपत्तियों का समाधान कर भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई गई। डीजीपी ने बताया- नक्सल मोर्चे पर भी नए पद मंजूर डीजीपी कैलाश मकवाना ने बताया कि मुख्यमंत्री की स्वीकृति से **हॉक फोर्स में 325 और विशेष सहयोगी दस्ते में 882 पद** मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार लिए गए निर्णयों और नए पदों की स्वीकृति से नक्सल विरोधी अभियान को मजबूती मिली है। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, अपर मुख्य सचिव गृह संजय शुक्ला, स्पेशल डीजी सीआईडी पंकज श्रीवास्तव, एडीजी प्रशासन आदर्श कटियार और एडीजी एसएएफ चंचल शेखर मौजूद रहे। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में बारिश के बीच निकली BJP की तिरंगा यात्रा भोपाल में बारिश के बीच रविवार को जिला भाजपा की तिरंगा यात्रा निकली। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह समेत जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here