Homeमध्यप्रदेशFIR के विरोध में वेयरहाउस संचालकों ने खरीदी बंद की:मूंग खरीदी में...

FIR के विरोध में वेयरहाउस संचालकों ने खरीदी बंद की:मूंग खरीदी में गड़बड़ी पर हुआ केस, माखननगर में बंद रखे केंद्र, किसान परेशान

नर्मदापुरम समर्थन मूल्य पर अमानक मूंग की खरीदी और किसानों से अवैध वसूली के मामले में 6 लोगों पर एफआईआर के बाद वेयरहाउस संचालक और सहकारी समितियों के प्रबंधक नाराज हैं। इसके विरोध में सोमवार को खरीदी केंद्रों पर काम बंद रहा। बिना सूचना के हुई इस अघोषित हड़ताल के कारण पूरे ब्लॉक में मूंग की खरीदी नहीं हो सकी। केंद्रों पर पहुंचे सैकड़ों किसान परेशान होते रहे। वेयरहाउस संचालक, समिति प्रबंधक और केंद्र प्रभारी सोमवार को माखननगर तहसील में डेरा डाले रहे। खरीदी बंद होने की सूचना मिलने के बाद संयुक्त कलेक्टर एवं सिटी मजिस्ट्रेट नितिन टाले शाम करीब 5 बजे माखननगर पहुंचे। उन्होंने वेयरहाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष, संचालकों और सेवा सहकारी समिति के प्रबंधकों से बातचीत की। संचालिका और समिति प्रबंधकों पर FIR से नाराजगी बैठक में चेतन वेयरहाउस फुरतला और श्रीराधेकृष्ण वेयरहाउस काजलखेड़ी की संचालिका सहित समिति प्रबंधकों पर हुई एफआईआर को लेकर नाराजगी जताई गई। वेयरहाउस संचालकों ने कहा कि वीडियो में मूंग खरीदने का सौदा करते दिख रहे लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय संचालिका को आरोपी बनाया गया। उनका कहना था कि पहले मामले की जांच होनी चाहिए थी। इसके बाद कार्रवाई की जानी चाहिए थी। सिटी मजिस्ट्रेट नितिन टाले ने कहा कि वीडियो में दिख रहे लोगों की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने मामले में वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला संचालिकाओं पर कार्रवाई का विरोध निजी वेयरहाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष बंटी साहू ने कहा कि जिन वेयरहाउस की संचालिका महिलाएं हैं, वहां संचालन के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। इसकी जानकारी मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन की संबंधित शाखा को पहले से दी जाती है। उन्होंने कहा कि यदि संचालिका की भूमिका नहीं है तो उनके खिलाफ सीधे कार्रवाई करना गलत है। उनके अनुसार, नियम के तहत अमानक उपज मिलने पर पहले उसे अपग्रेड कराने और जांच की प्रक्रिया होती है। सीधे एफआईआर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोमवार को दो वेयरहाउस में कार्रवाई हुई है। आगे अन्य वेयरहाउस में भी ऐसी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने वीडियो में दिख रहे लोगों की जांच कर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार से केंद्र खोलने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट नितिन टाले ने सभी वेयरहाउस संचालकों और समिति प्रबंधकों से मंगलवार को खरीदी केंद्र खोलने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अघोषित रूप से खरीदी बंद रखना गलत है। यदि मंगलवार को केंद्र नहीं खोले गए तो कार्रवाई की जाएगी। 6 लोगों पर दर्ज हुई FIR मूंग खरीदी में गड़बड़ी और अमानक मूंग खरीदने के मामले में चेतन वेयरहाउस और राधा कृष्ण वेयरहाउस की संचालिका, कांद्राखेड़ी और गनेरा समिति प्रबंधक और दो सर्वेयरों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। दैनिक भास्कर ने रविवार को इन्वेस्टिगेशन के जरिए मामले का खुलासा किया था। इसके बाद प्रशासन ने दोनों वेयरहाउस से जुड़े 6 लोगों पर केस दर्ज कराया। चेतन वेयरहाउस और राधा कृष्ण वेयरहाउस के प्रतिनिधि भास्कर के कैमरे में भी कैद हुए थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here