शाजापुर जिले की बेरछा पुलिस ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 61,500 रुपए कीमत के चोरी किए गए जेवरात बरामद किए हैं। इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 16 जुलाई को दर्ज हुई थी चोरी की शिकायत बेरछा के रहने वाले राधेश्याम सोलंकी ने 16 जुलाई को थाने में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि अज्ञात चोर रात में उनके घर में घुसे और करीब 1.75 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। कंजर डेरे से पकड़ा गया 23 साल का आरोपी मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने सोमवार 10 अगस्त को रुलकी कंजर डेरा से आरोपी विशाल कंजर (23) को धर दबोचा। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की, तो उसके पास से चोरी गया सोने का एक मंगलसूत्र, चांदी की दो कटोरी और एक चांदी का चम्मच बरामद हुआ। दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी विशाल कंजर को अदालत में पेश कर दिया है। वहीं, इस वारदात में शामिल उसके साथी अमीश कंजर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
