Homeमध्यप्रदेशफौजी बेटे से पिता बोला- गोली मार दे बहू को:हत्या से पहले...

फौजी बेटे से पिता बोला- गोली मार दे बहू को:हत्या से पहले बेटी ने मां को किया था आखिरी कॉल; कहा- सास-ससुर ने उकसाया; मुझे डर लग रहा

“मां, वह आज बहुत गुस्से में हैं। सास-ससुर के उकसाने पर बाहर गए हैं। लौटकर फिर मारपीट करेंगे। मुझे डर लग रहा है।” यह रानी तोमर की अपनी मां उर्मिला देवी से आखिरी बातचीत थी। कुछ देर बाद उसके फौजी पति सोहन उर्फ सोनू सिकरवार ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। मुरैना के अंबाह में हुई इस हत्या में नया खुलासा सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के समय सास-ससुर घर में मौजूद थे और उन्होंने बेटे को रोकने के बजाय उकसाया। घटना 5 अगस्त की रात अंबाह के खजुरी रोड स्थित घर में हुई। सेना में पदस्थ सोहन उर्फ सोनू सिकरवार करीब 10 दिन पहले अहमदाबाद से छुट्टी पर घर आया था। पुलिस के अनुसार, रात करीब 9 बजे उसने पत्नी रानी के सिर में गोली मारी। रात करीब 11 बजे जेठ रवि सिकरवार ने मायके वालों को सूचना दी। 6 अगस्त को पोस्टमॉर्टम हुआ और 7 अगस्त को पुलिस ने सास मुन्नी देवी और ससुर नरोत्तम सिकरवार को भी गिरफ्तार कर लिया। लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली गई है। पढ़िए यह रिपोर्ट… जानिए ससुराल पक्ष पर क्या आराेप मां बोलीं- आखिरी कॉल पर बेटी ने जताया था डर उर्मिला देवी ने बताया कि 5 अगस्त की रात करीब 8:20 बजे रानी का फोन आया था। उसने कहा कि सुबह से उससे पैसों की मांग की जा रही है और घर में झगड़ा चल रहा है। मां ने खाना बनाने के बारे में पूछा तो रानी बोली- *“वे आएंगे तब गर्म खाना बनाऊंगी, लेकिन आज डर लग रहा है।”* मां का कहना है कि पिस्टल ससुर के कमरे में रखी रहती थी। सोहन वहीं से पिस्टल लेकर आया और गोली चला दी। पिता बोले- शादी के बाद से प्रताड़ित किया जाता था रानी के पिता सुरेश सिंह तोमर ने एफआईआर में बताया कि बेटी की शादी 2017 में ग्राम तरैनी निवासी सोहन सिकरवार से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही रानी पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जाता था। सोहन ड्यूटी से घर आने पर उससे मारपीट करता था और सास-ससुर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। पिता के मुताबिक, घटना वाली रात भी रानी ने फोन पर झगड़े और मारपीट की आशंका जताई थी। परिजन बोले- वहां पहुंचे तो बेटी आंगन में मृत मिली
परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान ससुर नरोत्तम सिकरवार ने बेटे से कहा- *“गोली मार दे उसको।”* इसके बाद सोहन ने रानी के सिर में गोली मार दी। परिवार का कहना है कि घटना के बाद उसे समय पर अस्पताल भी नहीं ले जाया गया। जब वे घर पहुंचे तो रानी आंगन में मृत मिली। मां बोली- रोकते तो बेटी बच सकती थी उर्मिला देवी ने कहा कि सास-ससुर चाहें तो सोहन को रोक सकते थे। उनका कहना है कि पिस्टल ससुर के कमरे से निकाली गई और दोनों घटना के समय वहीं मौजूद थे। फौजी भाई को श्रीनगर में मिली सूचना रानी का बड़ा भाई रन सिंह तोमर सीआरपीएफ में जवान है। वर्तमान में श्रीनगर में पदस्थ है। उसको जब यह सूचना मिली तो करीब रात के 11:30 बज रहे थे वह अपनी ड्यूटी पर था। उन्होंने बताया कि रानी के जेठ आरोपी फौजी सोनू के बड़े भाई रवि सिकरवार ने बहन को मारने की खबर दी थी। जानकारी लगते ही मैं मुरैना आया। रनसिंह ने बताया कि मेरी नौकरी 2016 में लगी थी, जबकि बहन की शादी 2017 में की। उसने बताया कि रानी की ससुराल से ससुर, सास और सोनू तीनों हमेशा से ही रानी पर मायके से पैसे मंगवाने के लिए दबाव बनाते थे उसकी मारपीट करते थे। 2014 में भी जेल जा चुके हैं सास-ससुर पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सोहन के पिता नरोत्तम सिकरवार सेना से सेवानिवृत्त हैं। वर्ष 2014 में वे और उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे की पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में जेल जा चुके थे। बाद में समझौते के बाद दोनों उस मामले में बरी हो गए थे। ——————– यह खबर भी पढ़ें… फौजी ने पत्नी को 2 गोलियां मारकर हत्या की मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी जवान 10 दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। घटना बुधवार देर रात अंबाह थाना क्षेत्र के खजूरी रोड इलाके की है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here