Homeमध्यप्रदेशट्रेन से कटा राजस्थान का RPF जवान, टुकड़ों में बंटा:हाथ-पैर-धड़ अलग, प्राइवेट...

ट्रेन से कटा राजस्थान का RPF जवान, टुकड़ों में बंटा:हाथ-पैर-धड़ अलग, प्राइवेट पार्ट में भी चोट; हरदा प्लेटफॉर्म पर फिसला, गुजर गई मुंबई एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के हरदा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान RPF कॉन्स्टेबल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कॉन्स्टेबल के शरीर के 2 टुकड़े हो गए। कमर के नीचे से दोनों पैर अलग हो गए। प्राइवेट पार्ट में भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसा रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ। मृतक की पहचान लोकेश कुमार के रूप में हुई है। वह राजस्थान के रहने वाले थे। लोकेश प्लेटफॉर्म पर फिसल गए थे। इसी दौरान वे लोकमान्य तिलक-गोरखपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20103) की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। खून के छींटे और टुकड़ों में मिला शव प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा अचानक हुआ। प्लेटफॉर्म पर जवान का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। घटनास्थल पर खून के छींटे और शव के टुकड़े बिखरे हुए थे। हादसे का मंजर देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही GRP को सूचना दी गई। GRP मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। बारिश के पानी से पैर फिसलने की आशंका हादसे के समय बारिश हो रही थी। आशंका है कि बारिश के पानी के कारण लोकेश कुमार का पैर फिसल गया और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हालांकि, पुलिस अभी हादसे की वास्तविक वजह की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि जवान की मौत दुर्घटना में हुई या इसके पीछे आत्महत्या की कोई वजह थी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। भरतपुर के रहने वाले थे लोकेश लोकेश कुमार राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले थे। उनकी उम्र करीब 30 साल थी। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। लोकेश पिछले तीन साल से हरदा में पदस्थ थे। हरदा में किराए के मकान में रह रहे थे। हादसा या आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच पुलिस के मुताबिक, शुरुआती तौर पर बारिश के पानी के कारण पैर फिसलने की आशंका सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत की वजह को लेकर अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। हादसे के साथ आत्महत्या की संभावना को भी जांच में शामिल किया गया है। चोरी के आरोपियों को पकड़ने में निभाई थी अहम भूमिका हरदा आरपीएफ टीआई दिलीप शर्मा ने बताया- लोकेश कुमार जाट बहुत ही जिंदादिल इंसान थे। बीते दिनों रेलवे बोर्ड चोरी के मामले में आरोपियों को पकड़ने में सराहनीय भूमिका निभाई थी। वे हर काम पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करते थे। डेढ़ साल पहले रेलवे सुरक्षा विशेष बल, दिल्ली से हरदा में पदस्थ हुए थे। ……………………………. यह खबर भी पढ़ें भोपाल में ट्रेन से टकराकर युवक की मौत भोपाल के रचना नगर अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक बामने निवासी गौतम नगर जनता क्वार्टर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here