Homeमध्यप्रदेशपत्नी से अफेयर के शक में शख्स की गर्दन काटी:2 भाइयों ने...

पत्नी से अफेयर के शक में शख्स की गर्दन काटी:2 भाइयों ने पहले पीटा, फिर फरसे से काटा; आरोपी बोला- समझाया था, लेकिन नहीं माना

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में पति ने पत्नी से अफेयर के शक में अपने भाई के साथ मिलकर एक शख्स को फरसे से काट डाला। गर्दन में कई वार किए, जिससे गर्दन की नसें कट गईं। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। ज्यादा खून बहने से शख्स की मौके पर मौत हो गई। वारदात सौजनी गांव की है। उदयपुरा पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान किशोर रघुवंशी (42) के रूप में की गई है। आरोपियों को शक था कि किशोर फोन से बातचीत करता था। इसी शक को लेकर अरविंद और उसकी पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। रोड पर खून से लथपथ पड़ा मिला था शव उदयपुरा पुलिस ने बताया- घटना 4 अगस्त की सुबह की है। उदयपुरा निवासी चंदन सिंह रघुवंशी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका भांजा जुगल किशोर रघुवंशी खेत में रहकर रखवाली करता था। सुबह करीब 5:15 बजे जब चंदन सिंह खेत पहुंचे, तो जुगल किशोर सौजनी रोड पर खून से लथपथ पड़ा मिला। जुगल किशोर की गर्दन और शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उदयपुरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके से साक्ष्य जुटाए। पत्नी से बातचीत को लेकर हुआ था विवाद पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन भी जुगल किशोर आरोपी अरविंद के घर पहुंचा था। वहां अरविंद की पत्नी से बातचीत को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद जुगल किशोर अरविंद के भाई दीपक मेहरा के घर गया। वहां से वह खेत जाने की बात कहकर निकल गया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद भी जुगल किशोर ने अरविंद की पत्नी से फोन पर बात करने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज होकर अरविंद ने अपने भाई दीपक के साथ मिलकर जुगल किशोर को रास्ते में रोकने की साजिश रची। खेत के पास दोनों भाइयों ने किया हमला पुलिस के मुताबिक, अरविंद अपने भाई दीपक के साथ खेत के पास पहुंचा। दोनों ने जुगल किशोर के साथ मारपीट की। उस पर फरसा और लकड़ी की पाटी से हमला कर दिया। हमले में जुगल किशोर को गंभीर चोटें आईं। धारदार हथियार से गर्दन और शरीर पर कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर जांच टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों, राहगीरों और झोपड़ियों में रहने वाले लोगों से पूछताछ की। रास्तों के CCTV फुटेज भी खंगाले पुलिस ने घटनास्थल तक पहुंचने वाले संभावित रास्तों के CCTV फुटेज भी खंगाले। CCTV फुटेज और चश्मदीद गवाहों से मिले सुरागों को जांच में शामिल किया गया। इन सुरागों के आधार पर पुलिस को अरविंद मेहरा और उसके भाई दीपक मेहरा पर संदेह हुआ। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों ने बताया- किशोर को समझाया था, लेकिन नहीं माना। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में अरविंद मेहरा (25) और उसके भाई दीपक मेहरा (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने फरसा और लकड़ी की पाटी भी बरामद कर ली है। ………………………………. यह खबर भी पढ़ें रायसेन में रात में घर से बाहर निकली, देवर ने गला घोंट दिया रायसेन के बेलना महलपुर गांव में 30 वर्षीय आरती आदिवासी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके देवर रेवाराम उर्फ हल्कू (30) को गिरफ्तार किया है। देवनगर थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रस्सी से गला घोंटकर आरती की हत्या की और शव श्मशान घाट के पास पानी से भरे खेत में फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here