Homeमध्यप्रदेश2 बच्चों संग 60 फीट गहरे कुएं में कूदी मां:तीनों के फेफड़ों...

2 बच्चों संग 60 फीट गहरे कुएं में कूदी मां:तीनों के फेफड़ों में पानी भरने से घुटा दम; बेटे के मुंह-आंखों से निकल रहा था खून

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ 60 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। तीनों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों के फेफड़ों में पानी भर गया, जबकि महिला की भी पानी में दम घुटने से मौत हुई। बेटे के मुहं से खून निकल रहा था। घटना दुगानी के रामजी फलिया गांव की है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान माया (25) पत्नी प्रदीप कनोजे, 3 साल की बेटी सलोनी और डेढ़ वर्षीय बेटे अयान के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। 7 दिन में सुसाइड का ये तीसरा मामला है। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी। सूचना मिलते ही मौके पर जुटे ग्रामीण गुरुवार शाम घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास पहुंच गए। सूचना पर वरला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तीनों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मां और दोनों बच्चों के शव देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव की महिलाओं की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के लोग परिजनों को संभालते नजर आए। घटना के समय घर में नहीं था पति परिजन ने बताया कि महिला के 3 बच्चे थे। घटना के समय वह अपने 2 छोटे बच्चों को साथ लेकर कुएं तक पहुंची, जबकि उसका सबसे बड़ा बेटा श्याम घर पर ही था। परिवार खेती-किसानी करता है। महिला का पति भी किसान है। घटना के समय वह किसी काम से गांव से बाहर गया हुआ था। एसडीओपी बोले- जांच के बाद ही साफ होगी वजह एसडीओपी अजय वाघमारे ने बताया कि पुलिस ने तीनों शव वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमॉर्टम कक्ष में रखवाए हैं। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजन को सौंपे जाएंगे। प्रारंभिक जांच में घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और परिजन के बयान दर्ज कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। एक सप्ताह में आत्महत्या के तीन मामले, सात मौतें पहली घटना: वरला थाना क्षेत्र के कोलकी गांव में मायके आई अंबावतार निवासी महिला ने 15 दिन के नवजात बेटे के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। महिला का शव कुछ घंटे बाद मिला था, जबकि नवजात का शव करीब 24 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद हुआ था। पढ़ें पूरी खबर… दूसरी घटना: नागलवाड़ी थाना क्षेत्र के चिभान्यापुरा में बुधवार को एक युवक और उसके चार वर्षीय बेटे के शव फांसी पर लटके मिले थे। पुलिस उस मामले में भी आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… तीसरी घटना: गुरुवार को वरला थाना क्षेत्र के दुगानी गांव में 25 वर्षीय माया अपने तीन वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ कुएं में कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here