Homeमध्यप्रदेशराहुल गांधी कल भोपाल में, खरगे भी पहुंचेंगे:जवाहर चौक पर ट्रेड डील...

राहुल गांधी कल भोपाल में, खरगे भी पहुंचेंगे:जवाहर चौक पर ट्रेड डील के खिलाफ होगी किसान महाचौपाल

24 फरवरी को भोपाल में इंडो-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ किसान महाचौपाल होगी। इस महाचौपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। राहुल गांधी दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम होगा। राहुल से पहले भोपाल पहुचेंगे खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भोपाल में राहुल गांधी से पहले पहुंचेंगे। एआईसीसी की ओर से एमपी कांग्रेस को दी गई जानकारी के मुताबिक मल्लिकार्जुन खरगे दोपहर करीब 12 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे निजी होटल में करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे। संगठन प्रभारी संजय कामले मिनट टू मिनट प्रोग्राम अभी नहीं आया है, लेकिन ये तय है कि दोनों नेता करीब पौने दो बजे मंच पर पहुंचेंगे। जवाहर चौक पर होगी महाचौपाल
कांग्रेस ने राहुल-खरगे की महाचौपाल के लिए लाल परेड ग्राउंड, जवाहर चौक की परमिशन मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने जवाहर चौक पर सभा की अनुमति दी है। जवाहर चौक पर दो बड़े डोम बनाए गए हैं। 50 हजार लोगों के शामिल होने का दावा
पूर्व विधायक संजय यादव ने बताया कि जवाहर चौक पर बनाए गए मंच पर करीब ढाई सौ लोग बैठेंगे। मंच के सामने बड़ा डोम बनाया गया है। करीब 50 हजार लोग इस महाचौपाल में शामिल होंगे। मंच पर ये रहेंगे मौजूद
जवाहर चौक पर बने मंच पर मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, जयराम रमेश, पवन खेड़ा के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, एमपी के कांग्रेस विधायक, राज्यसभा सांसद, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के मेंबर, कांग्रेस के सभी 71 जिला अध्यक्ष बैठेंगे। खुद बस चलाकर भोपाल आ रहे पूर्व विधायक भोपाल में होने वाली किसान महाचौपाल में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता बसों से आ रहे हैं। मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे बस चलाते हुए नजर आ रहे हैं। बस में कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन में एमपी से सबसे ज्यादा शिकायतें मध्यप्रदेश में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा को लेकर विरोध और नाराजगी का दौर जारी है। अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नाराजगी जाहिर की है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन में मध्यप्रदेश से सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं। जो गलतियां मध्यप्रदेश में हुईं, वैसी अन्य राज्यों में नहीं होनी चाहिए।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here