HomeदेशCJP प्रोटेस्ट में ब्लास्ट की साजिश रच रही थी ISI:जंतर-मंतर पर पेट्रोल...

CJP प्रोटेस्ट में ब्लास्ट की साजिश रच रही थी ISI:जंतर-मंतर पर पेट्रोल बम लेकर आए थे, पंजाब पुलिस ने 9 आरोपी पकड़े

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे धरने के दौरान आतंकी हमले की साजिश रची थी। पंजाब पुलिस ने साजिश में शामिल चार नाबालिगों समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भी भंडाफोड़ किया है। अमृतसर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस, चार पेट्रोल बम, सीसीटीवी कैमरे, एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिस समय जंतर-मंतर पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था तभी आरोपी ट्रेन से दिल्ली पहुंचे थे। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के निर्देश पर उन्हें पेट्रोल बम उपलब्ध कराए गए थे। हालांकि, जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की मौजूदगी के कारण वो साजिश को अंजाम नहीं दे सके। पुलिस जांच में क्या सामने आया… 1. ISI हैंडलरों से मिल रहे थे निर्देश पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों के संपर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हैंडलरों से थे। उन्हें पुलिसकर्मियों पर हमला करने और जंतर-मंतर पर दहशत फैलाने के निर्देश दिए जा रहे थे। 2. जंतर-मंतर में ब्लास्ट की थी साजिश जांच में पता चला कि इनकी योजना दिल्ली के जंतर-मंतर पर धमाका करने की थी। हैंडलरों की ओर से आरोपियों को वहां सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन दिल्ली पुलिस और RAF की बड़ी टीम की मौजूदगी के कारण साजिश सफल नहीं हो सकी। 3. अमृतसर रेलवे ट्रैक की रेकी कर भेज रहे थे लाइव फुटेज गिरोह का पहला मॉड्यूल अमृतसर रेलवे ट्रैक के पास गुप्त सीसीटीवी कैमरे लगाकर लाइव फुटेज पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलरों तक भेज रहा था। इसका मकसद संवेदनशील स्थानों की रेकी कर सुरक्षा संबंधी जानकारी जुटाना था। 4. हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने सबसे पहले वंश कुमार (19) निवासी पट्टी (जिला तरनतारन) को गिरफ्तार किया, जिसके पास से .32 बोर का देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर अनमोल सिंह उर्फ साहिल (20) निवासी पट्टी (जिला तरनतारन), हरमन सिंह उर्फ हम्मू (24), सुखदेव सिंह (30) निवासी गांव झंजोटी (जिला अमृतसर) तथा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ आरोपी पहले भी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 5. पेटीएम से मिल रही थी फंडिंग पुलिस के अनुसार आरोपियों को पेटीएम के जरिए आर्थिक मदद भी मिल रही थी। इस फंडिंग के सोर्स और लेन-देन की जांच की जा रही है। 6. दूसरे मॉड्यूल से पेट्रोल बम और पिस्तौल बरामद दूसरे मॉड्यूल के सदस्य विदेश में बैठे हैंडलरों से ऑनलाइन निर्देश ले रहे थे। उनके कब्जे से चार पेट्रोल बम, एक पिस्तौल, लाइटर और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। शुरुआती जांच में पुलिस थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश का भी खुलासा हुआ। CJP के प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के बैनर तले 6 जून 2026 से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही और तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया। प्रदर्शन में देशभर के युवा शामिल हुए और कई राज्यों में विरोध मार्च निकले। जिसमें भूख हड़ताल, ‘संसद चलो’ मार्च भी हुआ। इसके बाद केंद्र सरकार के साथ कई दौर की वार्ता भी हुई और धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। सरकार के साथ बातचीत के बाद सीजेपी ने प्रदर्शन वापस ले लिया। —————– अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश:गैंगस्टर गोपी बराड़ नेटवर्क के 8 आरोपी गिरफ्तार; 11 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद पंजाब पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 अत्याधुनिक पिस्तौल और 8 कारतूस बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here