बुधवार को ग्वालियर के कई हिस्सों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली गुल रहेगी, वहीं नगर निगम की एक दिन छोड़कर पानी देने की व्यवस्था के कारण कई इलाकों में जलप्रदाय नहीं होगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत कंपनी के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान अमानपुरा, तिघरिया कॉलोनी, जयती नगर, गोपाल वाटिका, डॉ. कमल किशोर क्षेत्र, जाटर गली, पहाड़गढ़ कोठी, हनुमान चौराहा, फूटी कॉलोनी, सत्यम हाल, अंकलेश्वर कॉलोनी, मोहनपुर, टीपीटी कॉलोनी, हुरावली गांव, पवनसुत कॉलोनी, त्यागी नगर, शिवसुत कॉलोनी, शीतला नगर, शिवसाई नगर, मेहरा कॉलोनी, सारिका नगर, शकुंतलापुरी, दुर्गापुरी, श्रीराम कॉलोनी और बैंक कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जलालपुर चौराहा और शर्मा फार्म रोड क्षेत्र में भी इसी अवधि में बिजली बंद रहेगी। नगर निगम की जल प्रदाय व्यवस्था के तहत आज कई इलाकों में पानी नहीं मिलेगा। रक्कस टैंक से वार्ड 5, 15 और 21, इस्लामपुरा में वार्ड 1, निम्माजी की खो वार्ड 37, तथा गजराराजा टंकी से वार्ड 40, 41 और 42 में जल आपूर्ति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, कृष्णा पहाड़ी, सत्यनारायण की टेकरी, कांचमील, लक्ष्मीबाई कॉलोनी, लक्ष्मण तलैया, शिंदे की छावनी, खल्लासीपुरा, नया बाजार, लोहिया बाजार, दाल बाजार, बीएसएफ कॉलोनी, शताब्दीपुरम, पिंटो पार्क, महाराजपुरा पहाड़ी, दीनदयाल नगर, रेलवे कॉलोनी, अमेटी पहाड़ी, जडेरूआ, कुंज विहार, अमलतास कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, शिव कॉलोनी, नारायण विहार आईटीआई, सुरेश नगर, ठाटीपुर, मुरार, मीरा नगर, बजरिया, शारदा विहार, तुलसी नगर, कैलाश विहार, न्यू कलेक्ट्रेट, सिंधिया नगर, हुरावली, नगर निगम वर्कशॉप, हेमसिंह की परेड, समाधिया कॉलोनी, कंकाली माता, जवाहर कॉलोनी, राजीव नगर, राजीव आवास, हनुमान पहाड़ी, लोहागढ़, सिकंदर कंपू, अवाड़पुरा, पंचमुखी सम्पवैल और गुप्तेश्वर पहाड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में भी पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार पानी का उपयोग करें और अनावश्यक बर्बादी से बचें। वहीं, विद्युत कंपनी ने बताया है कि कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित समय से पहले भी बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकती है, लेकिन तकनीकी आवश्यकता पड़ने पर शटडाउन की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।
