Homeमध्यप्रदेशभाजपा नगर अध्यक्ष बोले-ड्रगिस्ट और गुंडिस्ट का गठबंधन है कांग्रेस:शहर अध्यक्ष का...

भाजपा नगर अध्यक्ष बोले-ड्रगिस्ट और गुंडिस्ट का गठबंधन है कांग्रेस:शहर अध्यक्ष का व्यवहार गुंडा प्रवृत्ति के व्यक्ति जैसा; ड्रग माफिया से मिले हुए हैं पटवारी

इंदौर की सियासत में कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष का व्यवहार किसी राजनीतिक दल के जिम्मेदार पदाधिकारी जैसा नहीं, बल्कि गुंडा प्रवृत्ति के व्यक्ति जैसा है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस और शहर कांग्रेस में ‘ड्रगिस्ट’ और ‘गुंडिस्ट’ का गठबंधन दिखाई दे रहा है। दरअसल, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा मंगलवार को एक आयोजन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस के अंदर चल रही कथित खींचतान को लेकर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर नेताओं के बीच विवाद की जानकारी शहर में चर्चा का विषय है। पप्पू की कांग्रेस में जीतू के घर चिंटू और पिंटू का झगड़ा हुआ और दीपू ने उसमें बीच-बचाव किया। शहर में इस बात की जानकारी है।” कभी मारपीट करते हैं, कभी अपशब्द कहते हैं
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चिंटू चौकसे कभी कांग्रेस के शहर कार्यालय में किसी कार्यकर्ता के साथ मारपीट करते हैं तो कभी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को अपशब्द कहते हैं। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के घर पर पार्टी नेताओं के बीच हुए विवाद का भी जिक्र किया। आरोप लगाया कि इस विवाद में एक नेता को कमरे में बंद कर पीटा गया और अवैध पिस्टल दिखाकर धमकाने जैसी घटनाएं हुईं। सुमित मिश्रा ने कहा कि यह घटना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर हुई थी, इसलिए इसके लिए किसी अतिरिक्त सबूत की जरूरत नहीं थी। इसके बावजूद न तो कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई और न ही कोई ठोस कदम उठाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का अपमान आखिर कब तक सहन करती रहेगी। ‘ड्रगिस्ट और गुंडिस्ट का गठबंधन’ एक सवाल के जवाब में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष यहां गुंडागर्दी कर रहे हैं, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ड्रग माफियाओं से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा, “एक तरफ ड्रगिस्ट और एक तरफ गुंडिस्ट हैं। इस तरह का गठबंधन शहर कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस में दिखाई पड़ रहा है। यह अजब-गजब का गठबंधन है।” स्टेरॉयड लेने का भी आरोप सुमित मिश्रा ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे पर स्टेरॉयड लेने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष के करीबियों से जानकारी मिली है कि वह सुबह-सुबह जिम जाते हैं और स्टेरॉयड की गोलियां खाते हैं। मिश्रा ने दावा किया कि दिनभर इसका प्रभाव रहता है, इसलिए वह चलते-फिरते लोगों से झगड़ा करते हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here