Homeमध्यप्रदेशBSF जवान की पत्नी की हत्या, ससुर ने चाकू घोंपे:चीखें सुनकर पहुंचे...

BSF जवान की पत्नी की हत्या, ससुर ने चाकू घोंपे:चीखें सुनकर पहुंचे लोग; रिटायर्ड पुलिसकर्मी हिरासत में, बोला- पोती को पटक रही थी

सागर के गायत्री नगर में मंगलवार सुबह पारिवारिक विवाद के दौरान 65 वर्षीय रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने अपनी 36 वर्षीय बहू सविता दीक्षित की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के पति देवेश दीक्षित बीएसएफ में जवान हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में पदस्थ हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। सविता लंबे समय से सास-ससुर के साथ गायत्री नगर स्थित घर में रह रही थीं। मकरोनिया थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि बहू के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी घर में ही मौजूद मिला। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर 7 से 8 चोटों के निशान मिले हैं। घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपी का दूसरा बेटा पुलिस विभाग में पदस्थ है। देखिए वारदात के बाद की तस्वीरें आरोपी का दावा- पोती को बचाने गया, बहू ने चाकू से हमला किया पूछताछ में आरोपी रामनरेश दीक्षित ने दावा किया कि मंगलवार सुबह बहू नीचे आई और घर में रखे मंदिर को उठाकर फेंक दिया। उसने कुर्सियों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद वह बड़ी बेटी को स्कूल छोड़ने चली गई। आरोपी के अनुसार, जब वह नहाकर पूजा कर रहे थे, तभी बहू लौटकर आई और छोटी बच्ची को उठाकर पटकने लगी। उसे बचाने के लिए पहुंचे तो बहू ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। उनका कहना है कि चाकू छीनने के बाद उन्होंने बहू के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। आरोपी का यह भी आरोप है कि बहू के घर आने के बाद से परिवार में लगातार विवाद होते थे और पूरा मोहल्ला इस बात से परिचित था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल आरोपी के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here