Homeदेशराहुल गांधी बोले- RSS इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा:देश बर्दाश्त नहीं...

राहुल गांधी बोले- RSS इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा:देश बर्दाश्त नहीं करेगा, PM सरकार के कामों के लिए माफी मांगें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश के छात्र गंभीर दर्द में हैं। उन्हें PM नरेंद्र मोदी की माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि PM अपने सरकार के कामों के लिए उनसे माफी मांगें। पूर्व सांसद वाइको की किताब के विमोचन कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि छात्र सड़कों पर इसलिए हैं क्योंकि RSS देश का इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अपने इतिहास के कुचले जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा।
छात्रों के पास काम नहीं, परीक्षा में निष्पक्षता चाहते हैं राहुल ने कहा कि हम अजीब दौर से गुजर रहे हैं, जहां छात्र सड़कों पर हैं और गंभीर दर्द में हैं। उनके पास काम नहीं है और वे परीक्षाओं में निष्पक्षता तथा एक बेहतर शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ PM उन्हें माफ कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पीएम को यह विचार कहां से आता है कि वे उन्हें या भारत के भविष्य को माफ कर सकते हैं। RSS पर लगाया इतिहास बदलने का आरोप राहुल गांधी ने दावा किया कि PM या RSS के पीछे एक खतरनाक विचार है कि यह देश कई लोगों की अभिव्यक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान में स्पष्ट लिखा है कि इंडिया, यानी भारत, राज्यों का एक संघ है और राज्य भारत के लोगों की अभिव्यक्ति हैं। हर राज्य को इसका अधिकार है और उनके साथ निष्पक्ष व्यवहार होना चाहिए। इतिहास को कुचले जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत राहुल ने कहा कि कुछ अज्ञानी लोग हैं जो तमिल, मराठी, बंगाली लोगों को नहीं समझते और कहते हैं कि इनमें से कोई भी इतिहास और कल्पना प्रासंगिक नहीं है। उनका मानना है कि केवल वही इतिहास महत्वपूर्ण है जिसे RSS मानता है। यही कारण है कि यह लड़ाई महत्वपूर्ण है और छात्र सड़कों पर हैं। कार्यक्रम में ये नेता मौजूद रहे इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री ए राजमोहन, TMC नेता सागरिका घोष, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और मणिकम टैगोर मौजूद थे। इनके अलावा जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला, CPM महासचिव एम ए बेबी, CPI महासचिव डी राजा, शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत, RJD नेता मनोज कुमार झा, RSP के एन के प्रेमचंद्रन और NCP-SP नेता सुप्रिया सुले भी कार्यक्रम में शामिल हुए। —————— ये खबर भी पढ़ें: राहुल बोले- छात्रों को पीएम की माफी की जरूरत नहीं:बल्कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए; NEET में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मिले चेन्नई। राहुल गांधी ने शनिवार को चेन्नई में स्टूडेंट्स और NEET में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा- स्टूडेंट्स को पीएम की माफी की जरूरत नहीं, बल्कि उन्हें स्टूडेंट्स से माफी मांगनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here