Homeमध्यप्रदेशइंदौर में गैस पाइपलाइन में लगी आग:बीड़ी-सिगरेट से भड़कने की आशंका; अवंतिका...

इंदौर में गैस पाइपलाइन में लगी आग:बीड़ी-सिगरेट से भड़कने की आशंका; अवंतिका गैस की टीम ने पाया काबू

इंदौर के कनाड़िया स्थित संचार नगर में सोमवार शाम निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास गैस पाइपलाइन में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के अनुसार घटना शाम करीब 7:40 बजे की है। बिल्डिंग के मुख्य गेट के पास पाइपलाइन में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर भेजी गई। लीकेज के कारण भड़की आग पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना संबंधित गैस कंपनी को भी दी गई। अवंतिका गैस लिमिटेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैस पाइपलाइन में लीकेज था। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा फेंकी गई जलती हुई बीड़ी या सिगरेट के संपर्क में आने से पाइपलाइन में आग लग गई। मरम्मत का काम जारी घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के बाद गैस लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here