नर्मदापुरम शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में न्यास कॉलोनी चौराहे पर 30 जुलाई की रात को गाड़ियों में तोड़फोड़, मारपीट कर दशहत फैलाने वाले 5 बदमाशों को देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसमें एक नाबालिग बाल अपचारी है। रविवार रात को गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस ने तलवार, चाकू के साथ छोटी पहाड़िया से पकड़ा है। दो आरोपियों को सोमवार सुबह अरेस्ट किया। नाबालिग समेत पांचों आरोपी आदतन अपराधी है। जिनके खिलाफ लूट, अवैध शराब, मारपीट, आर्म्स एक्ट, तोड़फोड़ करने समेत अनेकों अपराध दर्ज है। सोमवार को चारों आरोपियों का देहात थाने से हरियाली चौक तक जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों की आंख, चेहरे पर अफसोस के बजाय गुस्सा नजर आया। खास बात यह है कि यह आरोपी अवैध शराब के कारोबार से जुड़े है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहवासियों के बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से 30-31जुलाई की रात को पहुंचे और मोहल्ले में आधे घंटे उपद्रवियों ने इलाके में जमकर गुंडागर्दी की। हाथ में डंडे, हथियार, रॉड लहराते हुए उपद्रव किया। घरों के सामने खड़े फोरव्हीलर वाहन और ऑटो के कांच फोड़ दिए। बीच-बचाव करने पर बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए कुछ लोगों से मारपीट भी की थी। घटना के सीसीटीवी वीडियो भी सामने आएं। जिसमें बदमाश हाथों में डंडा, हथियार लेकर गाली गलौच करते नजर आ रहे थे। थाने से पैदल चलाकर ले गए देहात थाना प्रभारी ऊषा मरावी ने बताया हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तोड़फोड़, मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक नाबालिग है और चार बालिग है। सभी के खिलाफ पूर्व से मारपीट, अवैध शराब, लूट, आर्म्स, तोड़फोड़ के अपराध दर्ज है। बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड और बाकी को न्यायालय में पेश किया गया। शाम 4 बजे सभी चार आरोपियों को देहात थाने से हरियाली चौक तक पैदल चलाकर ले गए। एसआई सुखनंदन नर्रे, एएसआई प्रवीण शर्मा, दीपक पाराशर, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, संजय गौर, आरक्षक जितेंद्र राजपूत, कपिल विश्वकर्मा आरोपियों को पकड़कर साथ ले गए। नाबालिग समेत पांचों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज
