Homeमध्यप्रदेशआबकारी आरक्षक बोला- शराब तो बिकती रहेगी, VIDEO:कहा- CM रहते उमा भारती...

आबकारी आरक्षक बोला- शराब तो बिकती रहेगी, VIDEO:कहा- CM रहते उमा भारती भी नहीं रोक पाईं; बिना कार्रवाई किए लौटी टीम

मध्यप्रदेश के सीधी में अवैध शराब की शिकायत पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक आबकारी आरक्षक ग्रामीणों से बहस के दौरान कहता सुनाई देता है, “उमा भारती जब मुख्यमंत्री थीं, तब उन्होंने भी शराब रोकने की कोशिश की। जब वह नहीं रोक पाईं तो हम क्या रोक पाएंगे। शराब तो बिकती रहेगी।” ग्रामीणों का आरोप है कि टीम मौके से बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई। मामला जिले के नगझर गांव का है। ग्रामीणों के मुताबिक शिकायत मिलने पर आबकारी टीम दद्दू केवट के घर पहुंची थी। वहां अवैध शराब भी मिली, लेकिन न जब्ती की गई और न ही कोई कानूनी कार्रवाई हुई। इसके बाद ग्रामीणों और आबकारी कर्मचारियों के बीच बहस हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। सरपंच प्रतिनिधि बोले- स्कूल के सामने शराब बिकवा रहे हैं बहस के दौरान सरपंच प्रतिनिधि उपेंद्र पांडे ने आबकारी कर्मचारियों से कहा, “उमा भारती की बात ठीक है, लेकिन आप लोग ठेकेदारों को रात में शराब क्यों लाने देते हैं? उनसे कभी सवाल क्यों नहीं करते? स्कूल के सामने शराब बिकवा रहे हैं आप।” वीडियो में आबकारी कर्मचारी ग्रामीणों से यह भी कहते सुनाई देते हैं कि “आप उनसे सवाल करिए… 50 लोग मिलकर गांव में शराब क्यों नहीं रुकवा सकते?” इस पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग छोटे लोगों पर कार्रवाई करता है, जबकि लाइसेंसधारी ठेकेदारों और अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं होती। कर्मचारियों की वर्दी पर नहीं थी नेम प्लेट सरपंच प्रतिनिधि उपेंद्र पांडे ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम में तीन आरक्षक और दो अन्य लोग वर्दी में आए थे, लेकिन किसी भी कर्मचारी की वर्दी पर नेम प्लेट नहीं लगी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि टीम ने मौके पर शराब भी देखी, लेकिन बातचीत के बाद बिना कार्रवाई किए लौट गई। उन्होंने कहा कि गांव के माध्यमिक स्कूल से करीब 100 मीटर दूर खुलेआम देसी और विदेशी शराब बेची जाती है। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पढ़िए वीडियो में क्या हुई बातचीत (बहस के दौरान ग्रामीणों ने आबकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं करने और शराब माफिया से मिलीभगत के आरोप भी लगाए।) आबकारी अधिकारी ने फोन काटा दैनिक भास्कर ने जब इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी एस.के. सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा, “मैं आपको कोई जानकारी नहीं दूंगा,” और फोन काट दिया। SP बोले- लगातार कार्रवाई कर रहे हैं सीधी एसपी संतोष कोरी ने बताया कि मामला आबकारी विभाग से जुड़ा है, इसलिए इसकी अधिकृत जानकारी वही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पिछले एक सप्ताह से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here