Homeमध्यप्रदेशपूर्व मंत्री-भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन:इंदौर के अस्पताल में...

पूर्व मंत्री-भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन:इंदौर के अस्पताल में चल रहा था इलाज, उज्जैन उत्तर से कई बार रहे विधायक

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। वे लंबे समय तक उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे और प्रदेश की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण स्थान रहा। दोपहर तीन बजे उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। पारस जैन ने मध्य प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2005 से 2013 के बीच वे राज्य मंत्री के रूप में वन, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण जैसे विभागों से जुड़े रहे। दिसंबर 2013 में उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इसके बाद वर्ष 2016 के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2023 में नहीं मिला था टिकट विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने पारस जैन को उज्जैन उत्तर सीट से टिकट नहीं दिया था। इसके बावजूद वे संगठन और पार्टी गतिविधियों में सक्रिय बने रहे। लंबे समय तक रहे जनप्रतिनिधि पारस जैन उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक चुने गए। वे भाजपा के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में गिने जाते थे। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और क्षेत्र में जनसंपर्क के कारण उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here