Homeदेशपीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी:दावा- दिल्ली पुलिस...

पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी:दावा- दिल्ली पुलिस बोली प्रधानमंत्री ने माफ कर दिया, इसलिए एक्शन नहीं

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां देने वाली नाबालिग के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने लड़की पर एक्शन नहीं लेने का फैसला किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जब पीएम मोदी ने ही उसे माफ कर दिया, उसके बाद उस पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। दरअसल, नोएडा पुलिस ने प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने वाली लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की थी। इसके तुरंत बाद यानी 1 अगस्त की रात लड़की का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने माफी मांगते हुए कहा था कि वह बहकावे में आ गई थी। यह घटनाक्रम कैसे हुआ… 4 स्टेप में समझें… 23 जुलाई: संसद मार्च में प्रदर्शन करने पहुंचे जेन Z, रुचिका सिंह का वीडियो वायरल हुआ 23 जुलाई को सेक्टर 168 की रहने वाली एक लड़की का वीडियो सामने आया जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी को गालियां देते हुए दिखाई दे रही थी। इसके बाद वह हंसती हुई वहां से निकल जाती है। 30 जुलाई: स्मृति सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर FIR के बारे में बताया गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में गाजियाबाद की वकील स्मृति सिंह चंदेल की शिकायत पर हुई। लड़की की पहचान रुचिका सिंह के रूप में हुई है। 31 जुलाई: पीएम मोदी ने एक रील पोस्ट की, कहा- बच्चों को माफ करना चाहता हूं PM मोदी ने रात 11 बजे इंस्टाग्राम पर रील शेयर की। उन्होंने कहा बचपन में गलतियां होती हैं। बचपन की गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है। ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, इन्हें माफ करना चाहता हूं। 1 अगस्त: देर रात वीडियो जारी कर माफी मांगी, बोली- पहली और आखिरी गलती लड़की ने माफी मांगने का वीडियो जारी किया। उसने कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी गलती थी। मैं बहकावे में आ गई थी।’ लड़की हाथ जोड़कर अपने बयान पर माफी मांगती नजर आ रही है। FIR करने वाला का दावा- वीडियो वाली लड़की दूसरी थी इधर, लड़की के खिलाफ FIR करने वाले हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान ने पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की का वीडियो दिखाया। उन्होंने माफी वाला वीडियो सामने आने के बाद एनालिसिस किया। एक और वीडियो में अनूप कह रहे हैं- “दोनों लड़कियां एक जैसी नहीं हैं, कुछ तो बात है जो मुझे परेशान कर रही है, आपको क्या लगता है।”

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here