Homeमध्यप्रदेशसतना में नाबालिग से दुष्कर्म कर मार डाला:सलवार का फंदा बनाकर गला...

सतना में नाबालिग से दुष्कर्म कर मार डाला:सलवार का फंदा बनाकर गला घोंटा; मां के साथ शौच करने गई थी, 7 घंटे हंगामा

सतना जिले में एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। कोटर थाना अंतर्गत अबेर गांव में 14 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। उसी की सलवार गले में फंदे की तरह लपटी हुई मिली। शव अर्धनग्न हालत में मिला। रविवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने 7 घंटे तक शव को नहीं उठाने दिया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कक्षा 9 में पढ़ती थी नाबालिग
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। वह अपनी मां और बड़े भाई के साथ रहकर सरकारी स्कूल में कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रही थी। रविवार की सुबह तकरीबन 5 बजे मां-बेटी नित्यक्रिया के लिए घर से निकलीं, कुछ देर बाद महिला लौट आई, मगर किशोरी वापस नहीं आई। थोड़े इंतजार के बाद बेटी को खोजने के लिए आवाज लगाते हुए महिला बाहर निकली और अगल-बगल के लोगों से पूछताछ भी की, पर कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान घर से लगभग 100 मीटर दूर एक खेत की मेड़ पर नाबालिग का अद्र्धनग्न शव पड़ा मिला, गले में उसका ही सलवार फंदे की तरह कसा हुआ था और एक तरफ धारदार हथियार से गहरा घाव भी बना था। निजी अंगों पर भी चोट और खून के धब्बे मिले। यह देखते ही मां समेत परिजन और ग्रामीण सकते में आ गए। तुरंत ही डायल 112 के जरिए थाने में सूचित किया गया तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, मगर घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से रोक दिया और जाम लगा दिया। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
गंभीर घटनाक्रम को देखते हुए एएसपी ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे, हेड क्वार्टर डीएसपी डॉ. मनोज दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाइश देते हुए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और साइबर विशेषज्ञों की मदद से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई तेजी से शुरू कर दी। अंतत: दोपहर लगभग 1 बजे परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों की बात मानकर नाबालिग का शव उठाने की सहमति दे दी, जिसके बाद जिला अस्पताल में डॉक्टर टीम से पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट में रेप और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो गई, जिस पर देर शाम अपराध भी पंजीबद्ध कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
जांच-पड़ताल के बीच परिजनों ने मृतिका के घर से कुछ दूर पर बिहार से धान का रोपा लगाने के लिए आए मजदूरों पर सनसनीखेज घटना में शामिल होने का संदेह जताया तो पुलिस टीम ने फौरन दबिश देकर पूछताछ करते हुए 7-8 लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं नाबालिग के घर के पास में ही स्थित मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में उसके घर से निकलते ही एक अज्ञात व्यक्ति पीछे जाते नजर आया, जिसे अहम सुराग मानते हुए पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शिनाख्त कराई और उक्त संदिग्ध को भी पकड़ लिया। ऐहतियात के तौर पर सभापुर, जैतवारा और रामपुर बाघेलान थाना प्रभारियों समेत पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाकर अबेर में तैनात किया गया है। एएसपी प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि हत्या और दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस टीम बारीकी से जांच अनुसंधान कर साक्ष्य जुटा रही है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here