Homeमध्यप्रदेशGRP ने भटकते बालक को परिजनों से मिलाया:शाजापुर से जबलपुर पहुंचे 12...

GRP ने भटकते बालक को परिजनों से मिलाया:शाजापुर से जबलपुर पहुंचे 12 वर्षीय अभिराज को सुरक्षित घर भेजा

जबलपुर जीआरपी पुलिस ने ‘ऑपरेशन हमदर्द’ के तहत शाजापुर जिले से भटककर जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे एक 12 वर्षीय बालक को उसके परिजनों से मिलाया। जीआरपी की सतर्कता से बालक सुरक्षित अपने घर पहुंच सका। जानकारी के अनुसार, शाजापुर जिले के सुजालपुर स्थित गणेश कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय अभिराज सिंह जादौन बिना बताए घर से निकल गया था। वह भटकते हुए जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। स्टेशन परिसर में अकेले घूमते देख जीआरपी स्टाफ ने उसे अपने संरक्षण में ले लिया। थाने में जीआरपी अधिकारियों ने अभिराज से सहानुभूतिपूर्वक बातचीत की। बालक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुरंत उसके परिजनों से मोबाइल फोन पर संपर्क साधा। सूचना मिलते ही बालक के पिता शैलेंद्र सिंह जादौन और मामा गजेंद्र सिंह शाजापुर से जबलपुर पहुंचे। आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जीआरपी पुलिस ने अभिराज को उसके पिता और मामा को सौंप दिया। अपने बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने जीआरपी का आभार व्यक्त किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here