Homeमध्यप्रदेशकार ने चार को रौंदा, बाइक सवार 20 फीट उछले:घायल की सिर...

कार ने चार को रौंदा, बाइक सवार 20 फीट उछले:घायल की सिर की हड्डी कार के बोनट में फंसी; देवास में भीड़ ने ड्राइवर को पीटा

देवास में इंदौर मार्ग पर शिप्रा के समीप लोहार पिपलिया क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में दो बाइक सवार और दो बुजुर्ग महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कार ड्राइवर की पिटाई की और वाहन में तोड़फोड़ भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवास से इंदौर की ओर जा रही कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार ने सबसे पहले बाइक सवार पवन पटेल और नारायण को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों करीब 15 से 20 फीट दूर उछलकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दो महिलाओं को भी रौंद दिया
इसके बाद अनियंत्रित कार ने पैदल जा रही बुजुर्ग महिलाओं गलीबाई और भगवंताबाई को भी रौंद दिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक घायल के सिर की हड्डी कार के बोनट में फंस गई थी। बाइक कार में फंसने के कारण चालक उसे लगभग 15 फीट तक घसीटता रहा, जिसके बाद कार रुक गई। हादसे में गलीबाई के हाथ में चोट आई, जबकि भगवंताबाई के सिर में गंभीर चोट लगी। चारों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पवन, नारायण और भगवंताबाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर कर दिया है। आगे के हिस्से में फंसी रही कार
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बाइक कार में ही फंस गई और कार का एक टायर भी फट गया। वहीं एक घायल के सिर की हड्डी कार के बोनट में फंस जाने की बात भी सामने आई। घायल गली बाई ने बताया कि कार ने पहले बाइकों को टक्कर मारी, हम पैदल जा रही थे तो हमें भी टक्कर मार दी। कार में खाली शराब की बोतलें मिली
कार की डिक्की से बड़ी संख्या में खाली शराब की बोतलें भी मिली हैं, जिससे ड्राइवर के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे ड्राइवर को पकड़ लिया, उसकी पिटाई की और गुस्से में कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस कार ड्राइवर से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here