Homeमध्यप्रदेशसरकारी स्कूल में बिना अनुमति स्टूडेंट्स को दिखाई 'धुरंधर':क्लास के दौरान LED...

सरकारी स्कूल में बिना अनुमति स्टूडेंट्स को दिखाई ‘धुरंधर’:क्लास के दौरान LED पर टीचर भी देख रहे थे, पैरेंट्स ने CM हेल्पलाइन में की शिकायत

मैहर जिले के सरकारी स्कूल में स्टूडेंट्स को बिना अनुमति धुरंधर फिल्म दिखाई गई। इस दौरान क्लास में अतिथि शिक्षक भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया। रविवार को इसके वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराने की बात कही है। मामला अमरपाटन तहसील की ग्राम पंचायत कठहा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 31 जुलाई का है। वीडियो में क्लासरूम की डिजिटल एलईडी स्क्रीन पर धुरंधर फिल्म चलती दिखाई दे रही है। कक्षा 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स बैठकर फिल्म देख रहे हैं। क्लास में अतिथि शिक्षक हंसराज सिंह पटेल भी दिख रहे हैं। फिल्म को मिला है A सर्टिफिकेट बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने धुरंधर को ‘A’ (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट दिया है। इसके चलते 18 साल से कम उम्र के लोग इस फिल्म को नहीं देख सकते हैं। ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत स्थानीय ग्रामीण निशांत तिवारी ने मामले को गंभीर बताते हुए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि स्कूल में एलईडी स्क्रीन डिजिटल माध्यम से शिक्षा देने के लिए लगाई गई है। इसका उपयोग शैक्षणिक गतिविधियों के बजाय मनोरंजन के लिए किया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सलोनी शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। इसके बाद संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि क्लास में 18 साल से कम उम्र के बच्चे भी मौजूद थे। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। खबर पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं… ये खबर भी पढ़ें… पीएमश्री के छात्रों ने क्लास की एलईडी पर देखी पोर्न राजगढ़ जिले के सुठालिया में पीएम श्री स्कूल में कुछ छात्रों ने क्लास के दौरान एलईडी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चला दी। इस दौरान बाकी छात्र कुर्सियों पर बैठकर फिल्म देख रहे थे। इनमें से एक छात्र ने इसका वीडियो बना लिया। जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला ने ब्यावरा विकासखंड अधिकारी दिलीप शर्मा को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पढे़ं पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here