Homeमध्यप्रदेशट्रैक्टर पलटने पर आधा घंटा नीचे दबा रहा चालक, मौत:माचलपुर-गोघटपुर रोड पर...

ट्रैक्टर पलटने पर आधा घंटा नीचे दबा रहा चालक, मौत:माचलपुर-गोघटपुर रोड पर बारिश में हादसा, सोयाबीन बेचकर लौट रहा था

राजगढ़ जिले के माचलपुर-गोघटपुर रोड पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक लालसिंह धोबी (45) की मौत हो गई। खरपा निवासी लालसिंह का ट्रैक्टर बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गया था, जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भारी ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को निकालने में शुरुआती प्रयास विफल रहे। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाई गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर माचलपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लालसिंह धोबी खेती-किसानी के साथ ट्रैक्टर चालक का भी काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार को एक व्यापारी का ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर राजस्थान की रायपुर कृषि उपज मंडी में सोयाबीन बेचकर लौट रहा था। माचलपुर से करीब 6 किलोमीटर दूर बारिश के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के समय लालसिंह ने बारिश से बचने के लिए रेनकोट भी पहन रखा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here