Homeमध्यप्रदेशविंड एंड वेव्स में कल इवेंट, कैंसिल करने की मांग:भोपाल के बड़ा...

विंड एंड वेव्स में कल इवेंट, कैंसिल करने की मांग:भोपाल के बड़ा तालाब किनारे होटल; एक्सपर्ट बोले-रामसर साइड पर नहीं कर सकते

भोपाल के बड़ा तालाब किनारे लेक व्यू के पास एमपी टूरिज्म की ‘विंड एंड वेव्स’ होटल में रविवार को डीजे पार्टी होगी। इसे लेकर पर्यावरणविद् ने आपत्ति जताई है। पर्यावरणविद् राशिद नूर ने इवेंट को कैंसिल करने की मांग की है। कहा कि रामसर साइड पर शोरगुल वाला इवेंट नहीं किया जा सकता। इसे लेकर नूर ने कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को भी लेटर लिखा है। जिसमें बताया कि भोपाल स्थित भोज वेटलैंड (रामसर साइट) किनारे विंड एंड वेव्स परिसर में रविवार की रात में डीजे पार्टी और व्यावसायिक आयोजन ध्वनि प्रदूषण होगा। वहीं, वन्यजीवों व पक्षियों पर प्रतिकूल प्रभाव एवं पर्यावरण नियमों के उल्लंघन होगा। इसलिए इसे तुरंत रोका जाए। इसलिए उठाई मांग लेटर में कहा गया कि यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय महत्व की रामसर साइट है। इसके ठीक पास में ही वन विहार नेशनल पार्क है, जो एक संरक्षित राष्ट्रीय उद्यान एवं ईको-सेंसिटिव क्षेत्र है। यहां घायल एवं बीमार वन्यजीवों का उपचार किया जाता है। अनेक स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों का प्राकृतिक आवास एवं प्रजनन क्षेत्र भी इसी वेटलैंड में स्थित है। यह पड़ेगा असर अत्यधिक ध्वनि व तीव्र साउंड सिस्टम से पक्षियों के घोंसले, प्रजनन, प्रवास, भोजन की खोज, प्राकृतिक व्यवहार तथा वन्यजीवों के स्वास्थ्य एवं पुनर्वास पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस प्रकार की गतिविधियां जैव विविधता संरक्षण एवं आर्द्रभूमि संरक्षण के उद्देश्य के विपरीत हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी ध्वनि प्रदूषण संबंधी निर्णय जिनके तहत रामसर साइट व साइलेंस जोन के आसपास निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का उल्लंघन दंडनीय है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here