Homeमध्यप्रदेश"ज्ञानदास जी आपने बलात्कार किया, पाप मैं पाल रही हूं":बाबा बोले- बुढ़ापे...

“ज्ञानदास जी आपने बलात्कार किया, पाप मैं पाल रही हूं”:बाबा बोले- बुढ़ापे का सहारा मिल गया; उज्जैन के महामंडलेश्वर और महिला का चैट वायरल

महिला- डॉक्टर ने 10 दिन बाद दिखाने को बोला था। 10 दिन पूरे हो गए हैं। मैं प्रेग्नेंट भी हूं। आप मुझे डॉक्टर के पास लेकर चलेंगे या अपने किसी डॉक्टर को दिखाएंगे? कहां पर इलाज कराओगे? ज्ञानदास जी, आपने जो बलात्कार किया, उसका पाप मैं पाल रही हूं। ज्ञानदास- खुशखबर है यह तो। 1001% प्रेग्नेंट की बात झूठी है। एक परसेंट सही है तो भगवान महाकाल के दर्शन कर धन्यवाद दे कि बुढ़ापे के सहारे की चिंता खत्म हो गई। डॉक्टर के पास जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह तो तूने खुशखबर सुनाई। ये वॉट्सएप चैट महामंडलेश्वर ज्ञानदास और उस पीड़ित महिला के बताए जा रहे हैं, जिसने ज्ञानदास पर रेप का आरोप लगाया है। इस चैट की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता, लेकिन इस मामले की पड़ताल में बाबा की दो शादी करने की बात सामने आई है। पढ़िए रिपोर्ट… वह वॉट्सएप चैट… जो वायरल हो रहा है… महिला का आरोप: खीर खाने के बाद सो गई, उठी तो ज्यादती का एहसास हुआ महिला का आरोप है कि डेढ़ वर्ष पहले उज्जैन के दादू आश्रम में महामंडलेश्वर ज्ञानदास से उसकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने मोबाइल नंबर लिया। फिर फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर संपर्क बढ़ाया। धार्मिक आस्था के चलते उसने भी बातचीत जारी रखी। दोनों के बीच नियमित संपर्क होने लगा। महिला के अनुसार, वर्ष 2025 की गुरु पूर्णिमा पर महामंडलेश्वर ने उसे सदावल स्थित आश्रम बुलाया। धार्मिक गतिविधियों और सेवा कार्यों से जुड़ने के नाम पर उसे आश्रम में कुछ दिन रुकने के लिए कहा। आरोप है कि एक रात प्रसाद के रूप में उसे खीर दी गई। खीर खाने के बाद वह अपने कमरे में सो गई। अगले दिन जब उसकी आंख खुली तो उसे अपने साथ अनहोनी होने का एहसास हुआ। चैट के अनुसार महिला ने शादी के बाद प्रेग्नेंट होने की बात कही है। ज्ञानदास की पिटाई का वीडियो और मैरिज सर्टिफिकेट भी सामने आया मैरिज सर्टिफिकेट के साथ ज्ञानदास के कुछ चैट और वीडियो भी वायरल हो रहे। एक वीडियो में बुजुर्ग महिला और युवती ज्ञानदास को लकड़ी से पीटते नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि पिटाई का यह वीडियो चार माह पुराना है, जो एक अन्य लड़की के विवाद के बाद महिला ज्ञानदास से विवाद करने पहुंची थी। ज्ञानदास के एक अन्य महिला के साथ के फोटो वायरल हुए, जिसमे ज्ञानदास महिला की मांग भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसी महिला के साथ का मैरिज सर्टिफिकेट भी वायरल हुआ, जिसमें ज्ञानदास का नाम, फोटो और महिला का नाम, फोटो लगा हुआ है। मैरिज सर्टिफिकेट में शादी की तारीख 11 अक्टूबर 2021 डली है। मैरिज सर्टिफिकेट 20 अक्टूबर 2021 को उज्जैन के पंचायत से जारी किया गया है। शादी के समय ज्ञानदास की उम्र 42 तो महिला की उम्र 27 वर्ष थी। बाबा बोले- यह बदनाम करने की साजिश, आरोपों में सत्यता नहीं ज्ञानदास ने इस मामले को बदनाम करने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि जिस महिला ने मैरिज सर्टिफिकेट बनवाया था, उसे लेकर हमने कोर्ट में शिकायत की थी। कोर्ट ने भी सर्टिफिकेट को झूठा बताया था। पिटाई को लेकर वायरल हुए वीडियो के बारे में ज्ञानदास ने कहा कि जो बुजुर्ग महिला डंडा लेकर विवाद करने आई थी। वो रेप का आरोप लगाने वाले महिला की ही बुलाई हुई थी। ये वीडियो भी उसी महिला ने बनाकर वायरल किया है। दो दिन पहले महाकाल थाने में रेप, मारपीट की शिकायत दो दिन पहले महामंडलेश्वर ज्ञानदास के आश्रम में रहने वाली एक महिला ने उनके खिलाफ महाकाल थाने में शिकायत की है। उसने बाबा के खिलाफ रेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने जैसे आरोप लगाए थे। महिला ने गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को भेजे आवेदन भेजा है । ———————————— ये खबरें भी पढ़ें… महामंडलेश्वर पर रेप का आरोप, संत बोले- हनीट्रैप की साजिश उज्जैन के सदावल रोड स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज पर एक महिला ने रेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर साध्वी हर्षानंद बोलीं- आश्रमों में मैनिक्योर-पेडिक्योर कराते हैं संत “जिन संतों को मैंने देखा है, वे पार्लर खुद आश्रम में बुला लेते हैं। मैनिक्योर-पेडिक्योर करा रहे हैं। मैं वो सब नहीं कराती हूं, लेकिन मुझे अच्छा लगता है कि हम जहां पर लक्ष्मी जी को पूजते हैं, कृष्ण जी को, नारायण को पूजते हैं, जो इतने सुंदर तरीके से रहते हैं तो उनकी पूजा करने वाला या उनको मानने वाला, वो क्यों नहीं सुंदर रहने का अधिकारी है?” यह कहना है मॉडल से साध्वी बनी हर्षा रिछारिया उर्फ साध्वी हर्षानंद गिरि का। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here