इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) सब इंजीनियर शुभम सिसोदिया बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ न्यू गोविंद कॉलोनी रहवासी गोपाल ठाकुर ने भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अमृतम योजना के तहत डाली गई नई पानी की लाइन में गटर का पानी मिल रहा है। शिकायत के मुताबिक, तिगरिया रोड स्थित न्यू गोविंद कॉलोनी, स्कीम नंबर-51, नीला आकाश स्कूल के पास जब भी नलों में पानी की सप्लाई होती थी, शुरुआत में बदबूदार और गंदा पानी निकलता था। यह पानी पीने योग्य नहीं था, जिससे क्षेत्रवासी लंबे समय से परेशान थे। मामला भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद नगर निगम के सब इंजीनियर शुभम सिसोदिया ने शिकायत पर संज्ञान लिया और मौके पर टीम भेजकर आवश्यक सुधार कार्य कराया। लाइन की जांच और मरम्मत के बाद दूषित पानी की समस्या का समाधान कर दिया गया। महज तीन घंटे में हटा कचरे का ढेर, शिकायतकर्ता ने की समाधान की पुष्टि कैलाश प्रजापति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शिव सागर कॉलोनी, सफायर व्यू के पास पिछले करीब 10 दिनों से दुकान के बाहर कचरे का ढेर पड़ा हुआ था। कई दिनों से सफाई नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 3 घंटे के भीतर मौके पर पहुंचकर कचरे की सफाई करा दी। समस्या के समाधान की पुष्टि खुद शिकायतकर्ता ने की। गड्ढे, टूटा चैंबर, बंद स्ट्रीट लाइट से परेशान इंदौरवासी ब्लाइंड टर्न पर जर्जर सड़क बनी हादसों की वजह कल्याण संपद विहार कॉलोनी संघ ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है कि कॉलोनी के पास ब्लाइंड टर्न पर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इसी मार्ग से प्रतिदिन कई स्कूल बसें, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। सड़क उखड़ी होने के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। चौराहे पर खुला चैंबर, हादसे का डर रमेश शर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है कि संवर रोड स्थित मारीमाता चौराहा के पास सड़क किनारे चैंबर का गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि रात के समय अंधेरे में लोग इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए चैंबर को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। गार्डन में मलबा और अधूरा पेवर ब्लॉक, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा शिवशंकर राजपूत ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है कि अशोक नगर स्थित गार्डन में बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं, लेकिन परिसर में अब भी निर्माण का मलबा और सीमेंट के बड़े-बड़े पत्थर पड़े हैं। इससे झूला झूलने आने वाले बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गार्डन में समतलीकरण का कार्य भी अधूरा है और किनारों पर पेवर ब्लॉक लगाने का काम पिछले करीब दो वर्षों से लंबित है। उखड़ी सड़क और जलभराव से रहवासी परेशान हर्ष ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है कि रानी बाग बी लेन नंबर-5, संत नगर स्थित सड़क लंबे समय से उखड़ी हुई है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि सड़क पर बदबू और मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
