Homeमध्यप्रदेशपिपरिया में दो बाइक की टक्कर, किसान की मौत:बराहकला से मंडी में...

पिपरिया में दो बाइक की टक्कर, किसान की मौत:बराहकला से मंडी में मूंग बेचने आया, घर लौटते समय हादसा, दूसरे घायल का इलाज जारी

पिपरिया बरेली हाईवे पर गुरुवार शाम खापरखेड़ा गांव के मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना में घायल दो लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें सोहागपुर तहसील के पालाखेड़ी निवासी राम किशोर (37) और बरेली तहसील के बराहकला निवासी देवी सिंह (35) शामिल थे। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। डॉक्टर देवेंद्र ठाकुर ने आगे बताया कि रात 9 बजे घायल देवी सिंह के परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान देवी सिंह की मौत हो गई। मंगलवारा थाना प्रभारी आदित्य सैया ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि देवी सिंह पिपरिया मंडी में मूंग बेचने आया था, शाम को वह गांव लौट रहा था तभी यह दुर्घटना हो गई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here