Homeमध्यप्रदेशबेटे को बांधकर बाइक से 100 मीटर घसीटा, VIDEO:शराबी पिता ने पीटा,...

बेटे को बांधकर बाइक से 100 मीटर घसीटा, VIDEO:शराबी पिता ने पीटा, सिर-मुंह से खून बहता रहा; ‘छोड़ दो पापा’ कहकर दर्द से रोता रहा

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे को बाइक से बांधकर घसीटा। बच्चा चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं रुका। उसके सिर, नाक और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। खून से सने बच्चे का वीडियो भी सामने आया है। मामला गंजबासौदा तहसील के पड़रिया शिवरामपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता का नाम 39 वर्षीय तूफान सिंह है। आरोप है कि वह शराब के नशे में था। बच्चा घर में मस्ती कर रहा था, जिससे नाराज होकर उसने यह वारदात की। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उसे बचाया। घायल बच्चा छठवीं कक्षा का छात्र है। बच्चे के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए पड़रिया शिवरामपुर के सरपंच लक्ष्मण सिंह दांगी ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब साढ़े 8 बजे तूफान सिंह ने पहले बेटे की पिटाई की। इसके बाद उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। रस्सी को बाइक के पीछे बांधकर करीब 100 मीटर तक घसीटा। छोड़ दीजिए पापा कहकर रोता रहा। इसी दौरान सरपंच की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने ग्रामीणों को बुलाकर बच्चे समेत अन्य बच्चों को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों ने घटना की पुष्टि की। घसीटने के बाद घायल बच्चे का वीडियो भी बनाया। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई भी की। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… सरपंच ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलते ही सरपंच लक्ष्मण सिंह दांगी मौके पर पहुंचे। घायल बच्चे और घर में मौजूद अन्य बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए बच्चे को भोपाल रेफर किया गया। उसके मुंह, दोनों हाथों और पैरों में चोटें आई हैं। सबसे गंभीर चोट मुंह पर लगी है। पहली पत्नी का बेटा है घायल बच्चा ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी की पहली शादी 2011 में हुई थी। पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दिव्यांग है, जबकि दूसरा बेटा वही है जिसके साथ यह घटना हुई। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की लत से परेशान होकर पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद दोनों बच्चे पिता और दादी के साथ रहने लगे। दूसरी पत्नी भी छोड़कर चली गई पहली पत्नी के जाने के बाद आरोपी ने 2017 में दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी से भी उसके दो बेटे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, शराब की लत और मारपीट से परेशान होकर दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद चारों बच्चे पिता और दादी के साथ रहने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की दादी मानसिक रूप से बीमार हैं। उनका आरोप है कि आरोपी पिता नशे की हालत में अक्सर बच्चों के साथ मारपीट करता है। पहली और दूसरी पत्नी फिलहाल कहां रह रही हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा अंबानगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि सरपंच लक्ष्मण सिंह दांगी ने पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी थी। चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) को भी जानकारी देकर बच्चों की सुरक्षा की प्रक्रिया शुरू कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल बच्चे का इलाज कराया गया। चारों बच्चों को बाल कल्याण समिति (CWC) के पास भेजा गया है। आरोपी पिता के खिलाफ बच्चों के साथ क्रूरता और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। …………………………….. यह खबर भी पढ़ें रतलाम में 3 महिलाओं ने सड़क पर युवक को पीटा रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के दिलबहार चौराहे पर एक युवक के साथ तीन महिलाओं द्वारा सरेआम मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आया है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। वीडियो में महिलाएं युवक को ऑटो से खींचकर थप्पड़ मारती और उसकी कॉलर पकड़कर पीटती नजर आ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here