Homeमध्यप्रदेशएमपी गजब है- पोषण आहार में बच्चों को परोसी नमक-पूरी:सामने आया मैहर...

एमपी गजब है- पोषण आहार में बच्चों को परोसी नमक-पूरी:सामने आया मैहर की आंगनवाड़ी का वीडियो; डीपीओ ने दिए जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ‘ककरा आंगनबाड़ी केंद्र’ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मासूम बच्चों को पोषण आहार के नाम पर सिर्फ नमक और पूरी परोसी जाती दिख रही है। मामला सामने आते ही महिला एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारी बोले- 3 महीने पुराना है वीडियो मामले का संज्ञान लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) राजेंद्र बांगड़े ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच की कमान परियोजना अधिकारी अखिलेश दीपांकर को सौंपी गई है, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह वीडियो करीब तीन महीने पुराना लग रहा है, जिसे हाल ही में गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। देखिए तस्वीरें जांच रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो के हर पहलू और तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। परियोजना अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषियों पर नियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। परियोजना अधिकारी अखिलेश दीपांकर ने बताया कि वीडियो तीन महीने पुराना मंगलवार का है। इस दिन बच्चों को खीर-पूरी परोसी जाती है। सहायिका ने पहले नमक परोसा, फिर पूरी परोसने के बाद खीर परोसने की तैयारी कर ही रही थी, तभी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here